होमवकीलपानीपत के रीपल कंसल SCBA के कोषाध्यक्ष चुने: 61 वोटों से जीत, CJI ने दी बधाई; VIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाने वाले - Panipat News
वकील

पानीपत के रीपल कंसल SCBA के कोषाध्यक्ष चुने: 61 वोटों से जीत, CJI ने दी बधाई; VIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाने वाले - Panipat News

- Hindi News - Local - Haryana - Panipat - Panipat Lawyer Rippal Kansal Elected SCBA Treasurer | Supreme Court News पानीपत के रीपल कंसल SCBA के कोषाध्यक्ष चुने:61 वोटों से जीत, CJI ने दी बधाई; VIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठा…

24 अगस्त 2026 को 01:54 am बजे
पानीपत के रीपल कंसल SCBA के कोषाध्यक्ष चुने:  61 वोटों से जीत, CJI ने दी बधाई; VIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाने वाले - Panipat News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Haryana

- Panipat

- Panipat Lawyer Rippal Kansal Elected SCBA Treasurer | Supreme Court News

पानीपत के रीपल कंसल SCBA के कोषाध्यक्ष चुने:61 वोटों से जीत, CJI ने दी बधाई; VIP कल्चर के खिलाफ आवाज उठाने वाले

- कॉपी लिंक

पानीपत के मूल निवासी और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता रीपल कंसल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के चुनाव (2026-2027) में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कोषाध्यक्ष का पद हासिल किया है। उन्होंने कड़े मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 61 मतों के अंतर से पराजित किया।

उनकी जीत पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने रीपल कंसल को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वीआईपी कल्चर के खिलाफ उठाई थी आवाज

रीपल कंसल उस समय देशभर की सुर्खियों में आ गए थे, जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में बड़े और प्रभावशाली लोगों के मुकदमों को मिलने वाली प्राथमिकता और आम गरीबों के केसों की अनदेखी के खिलाफ जोरदार तरीके से आवाज उठाई थी। मामले पर कोर्ट द्वारा उन पर 100 रुपए का सांकेतिक जुर्माना लगाया गया था।

इसके विरोध और रीपल कंसल के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के साथी अधिवक्ताओं ने एक-एक कर 50-50 पैसे के सिक्के एकत्र किए और कोर्ट में जुर्माना भरकर अपनी अटूट एकजुटता दिखाई थी। यह मामला देश भर की मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा था।

पानीपत बार से की थी शुरुआत, पत्नी रही हैं नगर पार्षद

रीपल कंसल का परिवार जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में काफी सक्रिय रहा है। उनकी पत्नी गीता रानी पानीपत के वार्ड नंबर 17 से नगर पार्षद रह चुकी हैं। उनकी सुपुत्री अंशिका कंसल चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) के चौथे वर्षकी छात्रा हैं। उनके सुपुत्र आदी कंसल बीटेक के तीसरे वर्ष का छात्र है।

रीपल कंसल ने अपनी वकालत की शुरुआत जिला बार एसोसिएशन पानीपत से वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह अग्रवाल के मार्गदर्शन में की थी। इसके बाद वे दिल्ली स्थानांतरित हो गए। वर्तमान में वे सुप्रीम कोर्ट परिसर में मूर्तिहंस लॉ फर्म चला रहे हैं। वे इससे पूर्व वर्ष 2022-23 में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ऐतिहासिक PIL के लिए जाने जाते हैं कंसल

- कोविड मुआवजा: महामारी के दौरान पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता दिलाने के लिए वे सुप्रीम कोर्ट तक लड़े, जिसकी राष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई।

- वन नेशन वन राशन कार्ड: प्रवासी मजदूरों को देश में कहीं भी राशन की सुविधा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

- थैलेसीमिया नीति व जन औषधि केंद्र: देश में सस्ती जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता और थैलेसीमिया पीड़ितों के इलाज के लिए राष्ट्रीय नीति बनवाने में कानूनी पैरवी की।

रीपल कंसल के कोषाध्यक्ष चुने जाने पर पानीपत और दिल्ली के विधिक गलियारों में खुशी की लहर है। पानीपत बार से चुनाव अधिकारी एवं सीनियर अधिवक्ता करन सिंह पानू सहित तमाम अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

- लोन रिकवरी में सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त: पानीपत DC-SP को आदेश; 30 दिन में बैंक को बंधक संपत्ति का कब्जा दिलाएं

- कैथल में स्कूटी गिराकर महिला से चेन स्नैचिंग: तीन बदमाशों ने की वारदात; पुलिस की 3 टीमें तलाश में जुटी

- नारनौल पुलिस ने JCB से कुचलने के दावे को नकारा: अवैध खनन रोकने गए थे वन गार्ड; जान से मारने के प्रयास का आरोप

- रेवाड़ी में रोडवेज बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत: दोस्त घायल, दोनों बाइक पर नारनौल जा रहे थे; तीन बच्चों के पिता

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें