अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने बर्थराइट सिटिजनशिप को बरकरार, ट्रंप बोले- अब कांग्रेस में कानून बनाएंगे
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता के अधिकार को बरकरार रखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को खारिज कर दिया है. इससे अमेरिका में जन्म लेने वाला कोई भी बच्चा अमेरिकी नागरिकता प्राप्त कर सकता है.

सौजन्य से:- ndtv.in
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने जन्मजात नागरिकता (Birth Right Citizenship) के सिद्धांत को बरकरार रखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एग्जीक्यूटिव ऑर्डर के खिलाफ फैसला सुनाया है. ट्रंप के ऑर्डर में जन्म के आधार पर अमेरिकी नागरिक माने जाने वाले लोगों की संख्या को बदलने की कोशिश की गई थी.
अदालत ने मंगलवार (30 जून 2026) को ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें अमेरिका में अवैध रूप से या अस्थायी रूप से रह रहे माता-पिता के बच्चों को नागरिकता देने से इनकार करने बात कही गई थी. अदालत ने अपने सत्र के अंतिम दिन 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाया कि अमेरिका की धरती पर पैदा हुए लगभग सभी लोगों को अमेरिकी नागरिकता का अधिकार हासिल रहेगा.
US Birthright Citizenship by Chandan kumar
क्या बोले ट्रंप?
फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रूथ पर पोस्ट कर लिखा, "सुप्रीम कोर्ट ने बर्थराइट सिटिजनशिप को सही ठहराया, जो हमारे देश के लिए बहुत बुरा है, लेकिन हम कांग्रेस में कानून बनाकर इसे आसानी से ठीक कर सकते हैं, जो अब इस प्रोसेस के दौरान तय हो गया है. किसी लंबे और मुश्किल कॉन्स्टिट्यूशनल अमेंडमेंट की जरूरत नहीं है. कांग्रेस को आज ही हमारे देश के लिए महंगी और गलत बर्थराइट सिटिजनशिप को खत्म करने पर काम करना शुरू कर देना चाहिए. उन्हें मेरा पूरा और टोटल सपोर्ट मिलेगा."
क्या है जन्मसिद्ध नागरिकता यानी बर्थराइट सिटीजनशिप?
जन्मसिद्ध नागरिकता यानी बर्थराइट सिटीजनशिप वह कानूनी अधिकार है जिसके तहत अमेरिका में जन्मे बच्चे को अमेरिकी नागरिकता प्राप्त होती है. यह अधिकार अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन से प्राप्त हुआ है, जो कहता है कि जो भी व्यक्ति अमेरिका की जमीन पर जन्म लेता है, वह अमेरिकी नागरिक होता है, चाहे उसके माता-पिता अमेरिकी नागरिक हों या न हों. साल 1868 में इस अधिकार को इस उद्देश्य से पारित किया गया कि अमेरिका में जन्मे सभी बच्चों को समान नागरिक अधिकार मिले.
ट्रंप के कार्यकारी आदेश में क्या था?
ट्रंप ने पिछले साल की शुरुआत में जन्मजात नागरिकता से जुड़ा एक कार्यकारी आदेश जारी किया था. इसके तहत, अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को नागरिकता हासिल करने के लिए उनके माता-पिता का कानूनी रूप से अमेरिका में रहना जरूरी होगा. यानी, केवल उन बच्चों को नागरिकता मिलेगी, जिनके माता-पिता अमेरिका में कानूनी रूप से निवास करते हों या नागरिक हों. हालांकि अब ये आदेश खारिज हो चुका है. अब अमेरिका में जन्म लेने वाला कोई भी बच्चा अमेरिका नागिरकता पा सकता है.
यह भी पढ़ें: NASA सैटेलाइट इमेज में दिखा वेनेजुएला में भूकंप का क्रूर चेहरा, 58 हजार घर जमींदोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के आदेश को पलटा, अमेरिका में जन्मे बच्चों को मिलेगी नागरिकता

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर चर्चा: स्कूलों में राजस्थानी भाषा की शुरूआत के लिए एक व्यापक नीति बनाने का महत्व

संशोधित प्रेस कानून 2025: डिजिटल पत्रकारिता के लिए आधुनिककानूनी ढांचा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 2026 एशियाई खेलों के लिए भारत की ड्रेसेज टीम के चयन को बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति ट्रंप को खुली छूट, एजेंसी के प्रमुख को कोई भी ठोस कारण बताए बिना हटा सकते हैं

सरकार के निर्देश: 15 मसौदा कानूनों को पूर्ण करने के लिए समय सीमित!

कानून निर्माण पर विशेष सत्र: सरकार को 15 मसौदा कानूनों का जल्दी प्रस्तुत करने के निर्देश

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक तردेदारी, ट्रम्प को बड़ी जीत मिली
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट का 91 साल पुराना फैसला पलटा, राष्ट्रपति की शक्तियों में वृद्धि
- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद: राष्ट्रपति की शक्तियों की नई सीमाएं
- भारत में किए गए विरासती निवेशों को GAAR के दायरे से मुक्त करने के लिए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का कदम
- स्विगी, ज़ेप्टो, अन्य ने कर्नाटक मुख्यालय का अदालत जाकर गिग वर्कर्स अधिनियम की वैधता को चुनौती दी | मुख्य बिंदु | आज समाचार
- बीजेपी ने यूसीसी का कानूनी अमलीजामा पहनाने की रणनीति बदली
- सुप्रीम कोर्ट का एसआईआर फैसला आलोचना के प्रति संकेतक
- सुप्रीम कोर्ट का एसआईआर फैसला: बहिष्करण जोखिम और जवाबदेही पर नए दिशानिर्देश
- एथेनॉल आपूर्ति आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति राखी, केंद्र को अंतरिम राहत

