होमसंविधानसुप्रीम कोर्ट ने सौंपी बड़ी राहत, नौकरी के आदेश पर रोक हटाने की मांग की थी
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने सौंपी बड़ी राहत, नौकरी के आदेश पर रोक हटाने की मांग की थी

तमिलनाडु के सीएम विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को नौकरी देने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी, अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक हटाने का आदेश दिया है.

14 अगस्त 2026 को 11:58 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने सौंपी बड़ी राहत, नौकरी के आदेश पर रोक हटाने की मांग की थी

सौजन्य से:- ABP News

CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

तमिलनाडु सीएम विजय ने करूर भगदड़ के पीड़ितों के परिजनों को नौकरी देने का आदेश दिया था. जिस पर मद्रास हाई कोर्ट ने रोक लगा दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाई कार्ट के फैसले पर रोक लगाई है.

तमिलनाडु के सीएम विजय ने सितंबर 2025 में करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा की गई थी. मद्रास हाईकोर्ट ने इसे अनुकंपा नियुक्तियों से जुड़े स्थापित कानूनी सिद्धांतों के खिलाफ बताया था और इसे रद्द कर दिया था. मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी है.

असंवैधानिक करार दिया था

मद्रास हाई कोर्ट ने भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को दी गई अनुकंपा नियुक्तियों को असंवैधानिक करार दिया था. हाईकोर्ट ने कहा था कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य सरकारी कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर परिवार को तुरंत आर्थिक राहत देना है. इसे किसी सार्वजनिक त्रासदी के बाद सामान्य पुनर्वास उपाय के रूप में नहीं माना जा सकता. खंडपीठ ने कहा कि राज्य सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 162 के तहत अपनी कार्यकारी शक्ति की सीमा का उल्लंघन किया है. कार्यकारी शक्ति हमेशा अनुच्छेद 14 और 16 में दिए गए अधिकारों के अधीन रहनी चाहिए.

क्या है मामला

करूर में सिंतबर 2025 में हुई टीवीके की रैली में भगदड़ से 41 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद सीएम विजय की सरकार ने मुआवजे के तौर पर मृतकों के परिजनों को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया था. 10 जुलाई को सीएम विजय ने करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे थे.

मद्रास हाई कोर्ट के राज्य सरकार के फैसले को रद्द करने के बाद आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थी. जहां से उन्हें बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें: विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा, 'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...'

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मध्यस्थता कानून में सुधार: जमीनी स्तर पर मध्यस्थता को लोकतांत्रिक और व्यावहारिक बनाया
संविधान

मध्यस्थता कानून में सुधार: जमीनी स्तर पर मध्यस्थता को लोकतांत्रिक और व्यावहारिक बनाया

सुप्रीम कोर्ट ने एआई विनियमन की मांग वाली याचिका खारिज की, केंद्र से प्रतिनिधित्व पर विचार करने को कहा
संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने एआई विनियमन की मांग वाली याचिका खारिज की, केंद्र से प्रतिनिधित्व पर विचार करने को कहा

संविधान पीठ: 29 बड़े मामले लंबे इंतजार के बाद तेजी से निपटेंगे, क्या है इस पर सुप्रीम कोर्ट की योजना?
संविधान

संविधान पीठ: 29 बड़े मामले लंबे इंतजार के बाद तेजी से निपटेंगे, क्या है इस पर सुप्रीम कोर्ट की योजना?

कृषि और पर्यावरण कानून में सुधार पर चर्चा
संविधान

कृषि और पर्यावरण कानून में सुधार पर चर्चा

ट्रंप ने तीसरे कार्यकाल के प्रयासों को कानूनी बाधाओं से जोड़ा, 2028 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
संविधान

ट्रंप ने तीसरे कार्यकाल के प्रयासों को कानूनी बाधाओं से जोड़ा, 2028 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

जीतने की इच्छा लेकिन कानूनी बाधाएं: ट्रंप ने 2028 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
संविधान

जीतने की इच्छा लेकिन कानूनी बाधाएं: ट्रंप ने 2028 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई

देश के सबसे ज्यादा बदले गए 10 कानून, जिन्होंने भारतीय जिंदगी को बदल दिया
संविधान

देश के सबसे ज्यादा बदले गए 10 कानून, जिन्होंने भारतीय जिंदगी को बदल दिया

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 राज्यों को कैंसर को 'सूचित बीमारी' घोषित करने का निर्देश
संविधान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 19 राज्यों को कैंसर को 'सूचित बीमारी' घोषित करने का निर्देश

ताज़ा ख़बरें