ट्रंप ने तीसरे कार्यकाल के प्रयासों को कानूनी बाधाओं से जोड़ा, 2028 में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने तीसरे कार्यकाल के प्रयासों पर कानूनी व्याख्याओं के साथ टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा कि वह 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए फिर से चुनाव लड़ना चाहेंगे, लेकिन कानून उनकी यह योजना पूरी होने से रोक सकता है।

सौजन्य से:- Amar Ujala
Donald Trump: 'मैं तो चाहूंगा, लेकिन कानून बहुत सख्त है', तीसरे कार्यकाल के बारे में क्याें ऐसा बोले ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा जताई, लेकिन संवैधानिक सीमाओं को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कानून दो बार से अधिक राष्ट्रपति चुने जाने की अनुमति नहीं देता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2028 में राष्ट्रपति पद के लिए तीसरा कार्यकाल चाहने पर लगी संवैधानिक रोक को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि हालांकि वे एक और चुनाव अभियान का स्वागत करेंगे, लेकिन कानूनी सीमाएं उन्हें ऐसा करने से रोकती हैं।
राष्ट्रपति ट्रंप ने क्य कहा?
मैरीलैंड में जॉइंट बेस एंड्रयूज पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए, ट्रंप ने अपने मौजूदा कार्यकाल के बाद तीसरे कार्यकाल के लिए संभावित उम्मीदवारी से जुड़े सीधे सवालों का जवाब दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अपने राजनीतिक समर्थकों की लगातार मांगों के बावजूद, कानून स्पष्ट रूप से किसी मुख्य कार्यकारी को दो बार से अधिक पद के लिए चुने जाने से रोकता है। ट्रंप ने कहा, 'हर कोई मुझसे यही सवाल पूछता है, और आप जानते हैं कि इस मामले में कानून बहुत सख्त है।'
ट्रंप समर्थक अक्सर उनसे क्या कहते हैं?
एक और कैंपेन चलाने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं चुनाव लड़ना चाहूंगा, लेकिन कानून बहुत सख्त है।' ट्रंप ने बताया कि उनके समर्थक अक्सर उनसे दोबारा चुनाव लड़ने के लिए कहते हैं। उन्होंने ओहियो में हुए एक इवेंट का जिक्र किया जिसमें वह शामिल हुए थे। 'पेट्रियट गेम्स' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हर कोई मुझसे यही पूछता है, यहां तक कि आज रात भी इवेंट में लोग चिल्ला रहे थे - 2028!'
कानून को लेकर क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, 'हर कोई चाहता है कि मैं ऐसा करूं, लेकिन कानून बहुत सख्त है।' इन बयानों से पता चलता है कि ट्रंप ने तीसरी बार राष्ट्रपति बनने की राह में आने वाली संवैधानिक रुकावट को साफ तौर पर माना है, भले ही उन्होंने अपना कार्यकाल जारी रखने में दिलचस्पी दिखाई हो।
इन बयानों से यह साफ होता है कि उन्होंने 2028 के चुनाव अभियान की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, बल्कि मौजूदा कानूनी सीमाओं को स्वीकार किया है। बता दें कि यह संवैधानिक रोक अमेरिकी संविधान के 22वें संशोधन से आई है।
जिसमें कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति दो बार से ज्यादा राष्ट्रपति के पद के लिए नहीं चुना जा सकता।' 1947 में कांग्रेस द्वारा पारित और फरवरी 1951 में राज्यों द्वारा मंजूर किए गए इस संशोधन ने राष्ट्रपति के कार्यकाल पर एक पक्की सीमा तय कर दी है।
कार्यकाल को लेकर क्या नियम है?
ऐतिहासिक रूप से, अमेरिकी संविधान में कार्यपालिका के कार्यकाल की कोई सीमा निर्धारित नहीं थी। दशकों तक, नेताओं ने जॉर्ज वाशिंगटन द्वारा स्थापित एक अनौपचारिक परंपरा का पालन किया, जिन्होंने दो कार्यकाल के बाद पद छोड़ दिया था।
इस राजनीतिक परंपरा को फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने दरकिनार कर दिया, जिन्होंने 1940 में अभूतपूर्व तीसरा कार्यकाल और 1944 में चौथा कार्यकाल हासिल किया, और अप्रैल 1945 में पद पर रहते हुए उनका निधन हो गया। रूजवेल्ट के लंबे समय तक राष्ट्रपति रहने के बाद, कांग्रेस ने दो-कार्यकाल की सीमा को कानूनी रूप देने के लिए 22वें संशोधन का प्रस्ताव रखा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा विशेष प्रतिनिधियों का पहला सम्मेलन शुरू, 17 मसौदा कानूनों पर चर्चा

डिजिटल कानून दौड़: QUATEST 3 में 19 सवालों का कानूनी चुनौती

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: समान पद पर वरिष्ठ को जूनियर से कम वेतन नहीं मिल सकता

पौध किस्म अधिकारों का प्रबंधन विज्ञान‑प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सौंपा, बौद्धिक संपदा कानून में व्यापक संशोधन

ECI ने SIR के बावजूद चुनावी नतीजों पर असर नहीं मानते, TMC का ताजा चुनाव का याचिका खारिज

इलेक्शन कमिशन के निर्णय‑निर्धारण में असहमति और बहुमत का संतुलन

सुप्रीम कोर्ट ने 1986 के बायोजो इम्मैन्युअल फैसले को आधार बनाते हुए वंदे मातरम् संशोधन को संवैधानिक चुनौती दी

ईसी के बयान से स्पष्ट: भाजपा और चुनाव आयोग का एकमत निर्णय, SIR पर विवाद खत्म
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय सभा के विशेषज्ञ प्रतिनिधि करेंगे 17 मसौदा कानूनों पर विस्तृत चर्चा
- कर्नाटक व पश्चिम बंगाल में चुनावी रोल से हटाए गए लाखों मतदाता: समीक्षा प्रक्रिया में देरी और अपील लंबित
- चुनाव आयोग में आंतरिक असहमति और नियुक्ति नियमों पर संवैधानिक चुनौती
- जब रेफ़री भी गलती करे: चुनाव आयोग विवाद को समझाया 7 मुख्य प्रश्नों में
- सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफ युद्ध विधवा को पुनः सेवा में लौटाया
- बैंकिंग क्षेत्र के तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन हेतु विस्तृत योजना जारी
- प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम कानून के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय योजना जारी की
- सुप्रीम कोर्ट ने ऑबसी क्रिमी लेयर निर्णय के भविष्य के प्रयोग पर जजमेंट रोक रखा

