केंद्र सरकार ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून पर SC में किया बचाव
केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को विनियमित करने से संबंधी कानून का बचाव किया है, जिसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली चयन समिति से चीफ जस्टिस आफ इंडिया को बाहर रखा गया है।

सौजन्य से:- Jagran
'PM की मंशा पर संदेह गलत', केंद्र ने चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून का सुप्रीम कोर्ट में किया बचाव
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून का बचाव किया। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की प्रक्रिया को विनियमित करने से संबंधी कानून का गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में बचाव किया।
केंद्र ने शीर्ष अदालत से कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि चयन प्रक्रिया में संख्या के हिसाब से बहुमत होने के कारण प्रधानमंत्री और अन्य मंत्री गलत मंशा से या लोकतंत्र के खिलाफ काम करेंगे।
तुषार मेहता ने SC के सामने दी दलील
सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष यह दलील दी कि प्रधानमंत्री कार्यालय की गरिमा है और चयन समिति के निर्णय पर संदेह करना निर्वाचित संस्थाओं में जताए गए संवैधानिक विश्वास को कमजोर करना होगा।
मेहता ने जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ से कहा, 'अगर उनके निर्णय पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसे गलत मंशा से लिया गया फैसला माना जाता है तो ऐसा प्रविधान क्यों न हो कि अपनी कैबिनेट चुनते समय भी उन्हें किसी पूर्व जज या बाहरी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।'
2023 की संवैधानिक वैधता को चुनौती
शीर्ष अदालत उन याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिनमें मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यकाल) अधिनियम, 2023 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है।
इसमें चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करने वाली चयन समिति से चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआइ) को बाहर रखा गया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि यह कानून चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की स्वायत्ता से जुड़े सवाल खड़े करता है।
मेहता ने कहा कि इस मामले को संविधान के अनुच्छेद 145(3) के तहत एक बड़ी पीठ को भेजा जाना चाहिए, क्योंकि इसमें संवैधानिक व्याख्या से जुड़ा कानून का एक महत्वपूर्ण सवाल शामिल है।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के कानून पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला सुरक्षित

स्वास्थ्य मंत्रालय नया परिपत्र तैयार कर रहा है: रोग निवारण कानून के कार्यान्वयन में सुधार करने के लिए

चीन ने साइबरबुलिंग को रोकने और उससे निपटने के लिए कानून प्रस्तुत किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: SC आयोग को अदालत की तरह काम करने की अनुमति नहीं

अचल संपत्ति व्यापार कानून में महत्वपूर्ण संशोधन, निवेश संसाधनों को सुगम बनाया गया

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वव्यापी पर्यावरणीय मंजूरी को रद्द किया, माफी योजना को चुनौती!

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन के नियमों की पुनर्मूल्यांकन की मांग को खारिज कर दिया

कृत्रिम स्वीटनर्स पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र और FSSAI से मांगा जवाब
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक चक्र पर याचिका का निपटारा किया, कहा-आप दूसरी समस्याओं पर ध्यान दीजिए
- SC आयोग की शक्ति की सीमा पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण
- सुप्रीम कोर्ट में हिमाचल कर्मचारी अधिनियम मामले की सुनवाई, हाईकोर्ट ने घोषित किया था असांविधानिक
- सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका: क्या लगाना चाहेंगे हम देख लेंगे।
- मूल संरचना सिद्धांत: भारतीय लोकतंत्र का आधार
- भूमि कानून में संशोधन: इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण पत्रों का प्रस्ताव
- सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला: एनसीएससी के पास आदेश देने की न्यायिक शक्ति नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 'मृत्यु तक जेल' संविधान में वैध है

