होम›संविधान›सुनवाई से पहले हिरासत को सजा नहीं माना जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने दी महत्वपूर्ण जमानत आदेश
संविधान

सुनवाई से पहले हिरासत को सजा नहीं माना जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने दी महत्वपूर्ण जमानत आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब मुकदमा जल्दी शुरू या समाप्त नहीं हो सके तो पूर्व‑निर्णय हिरासत व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है। राजस्थान के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वित्तीय अनियमितता मामले में दो आरोपी को जमानत दी गई, क्योंकि जांच पूरी और चार्जशीट दाखिल है, तथा प्रस्तुत साक्ष्य अपरिवर्तनीय हैं।

30 सितंबर 2026 को 12:05 am बजे
सुनवाई से पहले हिरासत को सजा नहीं माना जाएगा, सुप्रीम कोर्ट ने दी महत्वपूर्ण जमानत आदेश

सौजन्य से:- Jagran

'सुनवाई से पहले किसी को सजा के तौर पर हिरासत में नहीं रख सकते', सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने राजस्थान के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय ...और पढ़ें

HighLights

- मुकदमे के जल्द शुरू या खत्म होने की उम्मीद न हो तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए दखल जरूरी

- राजस्थान के कथित वित्तीय अनियमितता मामले में दो आरोपितों को दी जमानत

पीटीआई, नई दिल्ली। किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप साबित होने और मुकदमे में फैसला आने से पहले उसकी हिरासत को सजा के रूप में जारी नहीं रखा जा सकता।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को यह अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि खासकर तब, जब मुकदमा जल्द शुरू होने या निकट भविष्य में खत्म होने की कोई उचित संभावना न हो, लंबे समय तक हिरासत में रखना व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का सवाल उठाता है।

जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने राजस्थान के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े 2024 के मामले में दो आरोपितों को जमानत देते हुए यह टिप्पणी की।

पीठ ने कहा कि आपराधिक कानून का स्थापित सिद्धांत है कि मुकदमे से पहले की हिरासत को सजा के तौर पर नहीं देखा जा सकता। यदि किसी मुकदमे का निपटारा निकट भविष्य में उचित रूप से संभव नहीं है तो संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत व्यक्तिगत स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अदालत को हस्तक्षेप करना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की कार्यवाही अभी शुरुआती चरण में है। आरोपों को साबित करने के लिए बड़ी मात्रा में साक्ष्य पेश किए जाने हैं, इसलिए मुकदमा लंबा चलने की संभावना है।

पीठ ने संजय बडाया और शुभांशु दीक्षित की अलग-अलग याचिकाओं पर यह आदेश दिया। दोनों ने राजस्थान हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी नियमित जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गई थीं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दोनों आरोपितों के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। अभियोजन का मामला मुख्य रूप से दस्तावेजी रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर आधारित है।

अदालत ने कहा कि इन साक्ष्यों से छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं है, इसलिए दोनों को जमानत देने में कोई हर्ज नहीं है।

पीठ ने यह भी ध्यान में रखा कि मामले के कुछ सह-आरोपितों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इनमें पीएचईडी मंत्री महेश चंद्र जोशी भी शामिल हैं, जिन्हें पीएमएलए मामले में जमानत मिल चुकी है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट के विभाजित फैसले को चुनौती: चुनाव आयोग की नियुक्ति विधि पर नई याचिका
संविधान

सुप्रीम कोर्ट के विभाजित फैसले को चुनौती: चुनाव आयोग की नियुक्ति विधि पर नई याचिका

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश शर्मा के हित‑संघर्ष को लेकर दायर क्यूरेटिव याचिका
संविधान

सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीश शर्मा के हित‑संघर्ष को लेकर दायर क्यूरेटिव याचिका

सुप्रीम कोर्ट को दायर दायित्व याचिका, ग्रेट निकोबार परियोजना की सुनवाई पर रोक
संविधान

सुप्रीम कोर्ट को दायर दायित्व याचिका, ग्रेट निकोबार परियोजना की सुनवाई पर रोक

संस्कृति‑पत्रकारिता के विधायी मसौदे पर सांसदों के सुझाव: विकेंद्रीकरण और डिजिटल सूचना प्रबंधन पर ज़ोर
संविधान

संस्कृति‑पत्रकारिता के विधायी मसौदे पर सांसदों के सुझाव: विकेंद्रीकरण और डिजिटल सूचना प्रबंधन पर ज़ोर

संसाधन-आधारित विकेंद्रीकरण से बदलें सात कानून
संविधान

संसाधन-आधारित विकेंद्रीकरण से बदलें सात कानून

सरकार ने कानूनी मानक दस्तावेज़ों के मसौदा कानून को मंजूरी दी, उप प्रधानमंत्री ले तिएन चाउ ने हस्ताक्षर किए
संविधान

सरकार ने कानूनी मानक दस्तावेज़ों के मसौदा कानून को मंजूरी दी, उप प्रधानमंत्री ले तिएन चाउ ने हस्ताक्षर किए

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने चुनाव आयोग की नियुक्ति को ‘असमान’ कहा, वोटर अधिकार की सुरक्षा पर चेतावनी
संविधान

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज ने चुनाव आयोग की नियुक्ति को ‘असमान’ कहा, वोटर अधिकार की सुरक्षा पर चेतावनी

कुन्नाल कामरा ने विधायी विशेषाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
संविधान

कुन्नाल कामरा ने विधायी विशेषाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

ताज़ा ख़बरें