होमवकीलसुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया - mahua moitra moves sc over alleged circuit house eviction
वकील

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया - mahua moitra moves sc over alleged circuit house eviction

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले के सर्किट हाउस से कथित तौर पर निकाले जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। HighLights - टीएमस…

24 अगस्त 2026 को 10:56 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया
 - mahua moitra moves sc over alleged circuit house eviction

सौजन्य से:- Jagran

सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं महुआ मोइत्रा, सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले के सर्किट हाउस से कथित तौर पर निकाले जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

HighLights

- टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।

- नादिया जिले के सर्किट हाउस से निकालने का आरोप लगाया।

- सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल के नादिया जिले में प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सर्किट हाउस से बाहर निकाल दिया, जबकि उन्हें राज्य सरकार की इस प्रापर्टी में कमरा अलॉट किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

मोइत्रा के वकील ने चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जायमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच को बताया कि उनके संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर में यह घटना देर रात हुई।

वकील ने कहा, "इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह घटना तब हुई, जब हाईकोर्ट पहले ही सुरक्षा का आदेश दे चुका था। मैं बस जल्द सुनवाई की अपील कर रहा हूं, क्योंकि इसमें एक अहम संवैधानिक मुद्दा शामिल है।"

14 अगस्त की रात, मोइत्रा ने एक पोस्ट में दावा किया था कि सर्किट हाउस के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई थी और जय श्री राम के नारे लगा रही थी, क्योंकि उन्होंने वहां से हटने से इनकार कर दिया था।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें