होम›कानून›शेड्यूल एच‑एच1‑एक्स दवाओं के विज्ञापन पर नई मंजूरी अनिवार्य, सरकार ने सार्वजनिक सुझाव मांगे
कानून

शेड्यूल एच‑एच1‑एक्स दवाओं के विज्ञापन पर नई मंजूरी अनिवार्य, सरकार ने सार्वजनिक सुझाव मांगे

सरकार ने प्रस्तावित किया है कि शेड्यूल एच, एच1 और एक्स में वर्गीकृत प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के विज्ञापन के लिए केंद्र की पूर्व मंजूरी अनिवार्य की जाए। इस मसौदे को राजपत्र में प्रकाशित होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर आम जनता और संबंधित पक्षों से आपत्तियां व सुझावों के लिए आमंत्रित किया गया है, और यह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत लागू होगा।

9 अक्टूबर 2026 को 12:04 am बजे
शेड्यूल एच‑एच1‑एक्स दवाओं के विज्ञापन पर नई मंजूरी अनिवार्य, सरकार ने सार्वजनिक सुझाव मांगे

सौजन्य से:- Jagran

कुछ दवाओं के विज्ञापन के लिए कानून में होगा बदलाव, सरकार ने मसौदे पर आम लोगों से मांगे सुझाव

सरकार ने शेड्यूल एच, एच1 और एक्स में शामिल दवाओं के विज्ञापन के लिए केंद्र सरकार की पूर्व मंजूरी अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है।

HighLights

- कानून में भ्रामक औषधीय विज्ञापन पर रोक

- सरकार ने मसौदे पर आम लोगों से सुझाव मांगे हैं

पीटीआई, नई दिल्ली। सरकार ने शेड्यूल एच, एच1 और एक्स में शामिल दवाओं के विज्ञापन के लिए केंद्र सरकार की पूर्व मंजूरी अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया है। इनमें ऐसी प्रिस्क्रिप्शन दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल डॉक्टर की पर्ची के आधार पर किया जाता है और जिनमें दुरुपयोग या लत लगने का जोखिम भी हो सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 28 सितंबर को जारी मसौदा अधिसूचना में औषधि नियम, 1945 के नियम 65 में नया उप-नियम जोड़ने का प्रस्ताव रखा है। प्रस्तावित औषधि (संशोधन) नियम, 2026 अंतिम रूप से राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से लागू होंगे।

सरकार ने मसौदे पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से राजपत्र में इसके प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। यह मसौदा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के तहत तैयार किया गया है।

इससे पहले औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड ने भी शेड्यूल एच, एच1 और एक्स की दवाओं के विज्ञापन के लिए केंद्र की पूर्व मंजूरी का प्रावधान करने की सिफारिश की थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बारां में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बारां में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

लखनऊ में पेंशन अदालत के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक
कानून

लखनऊ में पेंशन अदालत के लिए आवेदन 10 अक्टूबर तक

दक्षिण चीन सागर में क़ानूनी ढाँचे को सुदृढ़ कर शांति व सहयोग को बढ़ावा
कानून

दक्षिण चीन सागर में क़ानूनी ढाँचे को सुदृढ़ कर शांति व सहयोग को बढ़ावा

स्थायी लोक अदालत ने जमालपुर के सफाई कर्मियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया
कानून

स्थायी लोक अदालत ने जमालपुर के सफाई कर्मियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया

21 नवंबर को दरभंगा में चेक बाउंस निपटारे के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन
कानून

21 नवंबर को दरभंगा में चेक बाउंस निपटारे के लिये विशेष लोक अदालत का आयोजन

दरभंगा में 21 नवम्बर को चेक बाउंस विशेष लोक अदालत, 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत
कानून

दरभंगा में 21 नवम्बर को चेक बाउंस विशेष लोक अदालत, 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत

नवादा लोक अदालत: सुलह पर जोर, तैयारी तेज़
कानून

नवादा लोक अदालत: सुलह पर जोर, तैयारी तेज़

ओडिशा में 12‑घंटे का बंद: खनन कानून, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, चुनाव आयुक्त पर सवाल और बाढ़ राहत की माँग
कानून

ओडिशा में 12‑घंटे का बंद: खनन कानून, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, चुनाव आयुक्त पर सवाल और बाढ़ राहत की माँग

ताज़ा ख़बरें