बालेन सरकार बाढ़ में लापता 5,285 पीड़ितों का मृत्यु पंजीकरण सरल करेगी
सरकार डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट एक्ट तथा नेशनल आइडेंटिटी कार्ड एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट में बदलाव करके लापता लोगों के परिवारों को मृत्यु पंजीकरण, राहत और मुआवजा जैसी कानूनी सुविधाएँ प्रदान करेगी। पिछले बाढ़ में 1,455 लोग मरे और 5,285 लापता हुए, और अब पश्चिमी जिलों में फिर से बाढ़ की चेतावनी जारी है।

सौजन्य से:- Jagran
नेपाल बाढ़ में लापता 5285 लोगों का होगा मृत्यु पंजीकरण, कानूनों में बदलाव करेगी बालेन सरकार
नेपाल सरकार 26 अगस्त की बाढ़ में लापता हुए 5,285 लोगों का मृत्यु पंजीकरण आसान बनाने के लिए कानूनों में बदलाव करेगी।
HighLights
- नेपाल 5,285 लापता बाढ़ पीड़ितों के मृत्यु पंजीकरण हेतु कानून बदलेगा।
- परिवारों को राहत, मुआवजा और अन्य कानूनी लाभ मिल सकेंगे।
- पश्चिमी जिलों में भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी जारी की गई।
डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल 26 अगस्त को आई भयानक बाढ़ के बाद से लापता 5,285 लोगों की मौत का पंजीकरण आसान बनाने के लिए दो कानूनों में बदलाव करेगा। इससे उनके परिवारों को राहत, मुआवजा और दूसरे कानूनी लाभ मिल सकेंगे।
सरकार द्वारा खोज और बचाव अभियान रोकने के दो दिनों बाद यह कदम उठाया गया है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी के आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ में 1,455 लोगों की मौत हुई और 5,285 लोग लापता हो गए।
कानून में बदलाव करेगी सरकार
अधिकारियों ने बताया कि सरकार डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट एक्ट और नेशनल आइडेंटिटी कार्ड एंड रजिस्ट्रेशन एक्ट में बदलाव करने की तैयारी कर रही है, ताकि लापता लोगों के परिवारों को उनका मृत्यु पंजीकरण कराने में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। मौजूदा प्रविधान इस आपदा में लापता लोगों की मौत की घोषणा और पंजीकरण को आसान बनाने के लिए काफी नहीं हैं।
नेपाल में फिर बाढ़ की चेतावनी
इस बीच, बुधवार को नेपाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद कई पश्चिमी जिलों में छोटी नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी और बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि अर्घाखांची जिले में तीन घंटे में 84.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुरुग्राम में पेंशन अदालत 12‑13 अक्टूबर को शुरू होगी

इंडियन बैंक पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर: लोक अदालत की मुफ्त सहायता का लाभ उठाएँ

डिजिटल युग में कानून की समझ बढ़ाने की ऑनलाइन प्रतियोगिता थान्ह होआ में शुरू

स्मार्ट चश्मे पर वैश्विक प्रतिबंध: नॉर्वे‑ऑस्ट्रेलिया‑न्यूयॉर्क से भारत को मिल सकती है नई दिशा

महेन्द्रगढ़‑नरनाल में बिजली संबंधित शिकायतें अदालत में दायर

मुंगेर में न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के मामलों के तेज़ निष्पादन पर बल दिया

डॉन डुओंग कम्यून पुलिस ने 750 अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ ट्रैफ़िक सुरक्षा, नशा रोकथाम और स्कूल हिंसा के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जालंधर में 8 अक्टूबर को पासपोर्ट अदालत, लंबित आवेदन सुनेंगे
ताज़ा ख़बरें
- गुरुग्राम कोर्ट ने पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दी
- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 'काले कानून' के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
- चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम धमकी वाले ई‑मेल से हुआ अलर्ट
- गिरिडीह की शिवानी सिंह को साई नाथ यूनिवर्सिटी से कानून में पीएचडी उपाधि
- शारजील इमाम को भाई के विवाह हेतु दिल्ली दंगा केस में अंतरिम जमानत; जाहीराबाद लौटे
- संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 26 हज़ार से अधिक मामलों का निपटारा
- बिलासपुर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑श्रम‑बिजली‑पानी‑वैवाहिक विवादों को समझौते से सुलझाएगी
- डॉ. शैल का संदेश: लोक अदालत से वाद निपटाएं, बचाएं समय व धन

