इंडियन बैंक पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर: लोक अदालत की मुफ्त सहायता का लाभ उठाएँ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार पाकुड़ में इंडियन बैंक शाखा में आयोजित शिविर में स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। अधिकारी एवं सदस्य ने बताया कि सुलह के माध्यम से विवाद निपटाने की सुविधा के साथ-साथ गरीबी, महिलाएँ, बच्चे, अनुसूचित जाति‑जनजाति और दिव्यांगजन जैसी पात्र वर्गों को बैंकिंग‑संबंधी तथा सुलह योग्य मामलों में लोक अदालत के लाभ मिल सकते हैं।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
बैंक में लगा कानून का शिविर, पात्र लोगों को मिलेगा लोक अदालत का लाभ
इंडियन बैंक पाकुड़ शाखा में आयोजित जागरूकता शिविर में मौजूद स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में इंडियन बैंक शाखा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित. स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानें.
प्रतिनिधि, पाकुड़. झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में बुधवार को इंडियन बैंक की पाकुड़ शाखा में स्थायी लोक अदालत से मिलने वाली सुविधाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की देखरेख में आयोजित शिविर में लोगों को स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और निःशुल्क कानूनी सुविधाओं की जानकारी दी गयी.
सुलह से विवाद निपटाने की जानकारी
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक, राजीव कुमार झा और इंडियन बैंक पाकुड़ शाखा के शाखा प्रबंधक सुबल कुमार गोराई प्रमुख रूप से मौजूद थे. अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला ने लोक अदालत के महत्व और इसके कानूनी पहलुओं की जानकारी दी. उन्होंने लोगों को सुलह के माध्यम से विवादों के समाधान के लिए उपलब्ध व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया.
पात्र लोगों को सुविधाओं की जानकारी
सदस्य मो. अबरारुल हक ने स्थायी लोक अदालत के माध्यम से उपलब्ध जनोपयोगी सेवाओं और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. वहीं सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि गरीब, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन सहित अन्य पात्र व्यक्ति बैंकिंग से संबंधित और सुलह योग्य मामलों में स्थायी लोक अदालत की सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं. इस दौरान बैंकिंग सेवाओं और उपभोक्ताओं के अधिकारों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी लोगों को जागरूक किया गया.
बैंक कर्मी और आमजन रहे मौजूद
मौके पर बैंक कर्मी, आमजन, पारा लीगल वॉलंटियर कान्हु हांसदा, सायेम अली समेत अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
डिजिटल युग में कानून की समझ बढ़ाने की ऑनलाइन प्रतियोगिता थान्ह होआ में शुरू

स्मार्ट चश्मे पर वैश्विक प्रतिबंध: नॉर्वे‑ऑस्ट्रेलिया‑न्यूयॉर्क से भारत को मिल सकती है नई दिशा

महेन्द्रगढ़‑नरनाल में बिजली संबंधित शिकायतें अदालत में दायर

मुंगेर में न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के मामलों के तेज़ निष्पादन पर बल दिया

डॉन डुओंग कम्यून पुलिस ने 750 अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ ट्रैफ़िक सुरक्षा, नशा रोकथाम और स्कूल हिंसा के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

जालंधर में 8 अक्टूबर को पासपोर्ट अदालत, लंबित आवेदन सुनेंगे

गुरुग्राम कोर्ट ने पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दी

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 'काले कानून' के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
ताज़ा ख़बरें
- चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम धमकी वाले ई‑मेल से हुआ अलर्ट
- गिरिडीह की शिवानी सिंह को साई नाथ यूनिवर्सिटी से कानून में पीएचडी उपाधि
- शारजील इमाम को भाई के विवाह हेतु दिल्ली दंगा केस में अंतरिम जमानत; जाहीराबाद लौटे
- संत कबीर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 26 हज़ार से अधिक मामलों का निपटारा
- बिलासपुर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक‑श्रम‑बिजली‑पानी‑वैवाहिक विवादों को समझौते से सुलझाएगी
- बांदा में मण्डलीय पेंशन अदालत 2 नवंबर को आयोजित
- पीरो में यूजीसी विधेयक विरोधी आक्रोश मार्च
- राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में 1.15 करोड़ जमा किए, बाकी भुगतान का भरोसा दिया

