नवादा लोक अदालत: सुलह पर जोर, तैयारी तेज़
12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिये नवादा के न्यायिक पदाधिकारियों ने बैठक कर सुलहनीय आपराधिक मामलों के निष्पादन पर जोर दिया। पक्षकारों को नोटिस जारी करने के साथ प्री-सीटिंग के माध्यम से काउंसलिंग की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
नवादा में लोक अदालत की तैयारी तेज, सुलहनीय मामलों के निबटारे पर जोर; पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश
बैठक करते न्यायिक पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
नवादा में 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज है. सुलहनीय आपराधिक मामलों के अधिक से अधिक निष्पादन पर जोर, पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश.
Nawada Lok Adalat : नालसा और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के अध्यक्ष सह प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निष्पादन को लेकर न्यायालयवार समीक्षा की गयी.
लंबित सुलहनीय आपराधिक मामलों की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने अपने-अपने न्यायालयों में लंबित सुलहनीय आपराधिक वादों की स्थिति की जानकारी दी. निष्पादन के लिए चिह्नित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गयी. नापतौल, श्रम और वन से संबंधित मामलों की न्यायालयवार सूची की भी समीक्षा की गयी. सुलहनामा के लिए तैयार मामलों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.
प्री-सीटिंग के माध्यम से पक्षकारों की होगी काउंसलिंग
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि प्री-सीटिंग के माध्यम से सुलहनीय आपराधिक मामलों में पक्षकारों की काउंसलिंग करायी जाए, ताकि आपसी सहमति के आधार पर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित हो सके. जिन मामलों में पहले से सुलहनामा आवेदन अभिलेख पर उपलब्ध है, उनमें भी पक्षकारों को प्रभावी सूचना देने का निर्देश दिया गया.
एनआई एक्ट के मामलों को लेकर भी हुई चर्चा
बैठक में 21 नवंबर को एनआई एक्ट के मामलों के निष्पादन के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. सुलहनीय मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजने का लक्ष्य तय किया गया. वहीं, अन्य मामलों को मध्यस्थता 3.0 अभियान के तहत जिला न्यायालय मध्यस्थता केंद्र में मध्यस्थों के माध्यम से निष्पादित कराने पर भी विचार-विमर्श किया गया.
न्यायिक पदाधिकारियों ने तय की रणनीति
बैठक में प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रश्मि कुमारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी विकास कुमार, नेहा सिंह और अमित आनंद सहित विभिन्न न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया.
आपके शहर में
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ओडिशा में 12‑घंटे का बंद: खनन कानून, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, चुनाव आयुक्त पर सवाल और बाढ़ राहत की माँग

क़ानून शिक्षा से सैनिकों में अनुशासनिक चेतना को सशक्त बनाना

पलवल में बिल्डिंग इंस्पेक्टर चिमनलाल की अदालत में पेशी

बालेन सरकार बाढ़ में लापता 5,285 पीड़ितों का मृत्यु पंजीकरण सरल करेगी

गुरुग्राम में पेंशन अदालत 12‑13 अक्टूबर को शुरू होगी

इंडियन बैंक पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर: लोक अदालत की मुफ्त सहायता का लाभ उठाएँ

डिजिटल युग में कानून की समझ बढ़ाने की ऑनलाइन प्रतियोगिता थान्ह होआ में शुरू

स्मार्ट चश्मे पर वैश्विक प्रतिबंध: नॉर्वे‑ऑस्ट्रेलिया‑न्यूयॉर्क से भारत को मिल सकती है नई दिशा
ताज़ा ख़बरें
- महेन्द्रगढ़‑नरनाल में बिजली संबंधित शिकायतें अदालत में दायर
- मुंगेर में न्यायिक अधिकारियों ने लोक अदालत के मामलों के तेज़ निष्पादन पर बल दिया
- डॉन डुओंग कम्यून पुलिस ने 750 अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों के साथ ट्रैफ़िक सुरक्षा, नशा रोकथाम और स्कूल हिंसा के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
- जालंधर में 8 अक्टूबर को पासपोर्ट अदालत, लंबित आवेदन सुनेंगे
- गुरुग्राम कोर्ट ने पासपोर्ट बनवाने की अनुमति दी
- राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने 'काले कानून' के विरोध में राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा
- चंडीगढ़ के प्रमुख सरकारी संस्थानों को बम धमकी वाले ई‑मेल से हुआ अलर्ट
- इटली में जीत वाली गठबंधन को बोनस सीटें, मेलोनी ने कर दी इस्तीफा की चेतावनी

