बाल अधिकार और लोक अदालत की दी गई जानकारी - kuchaikote News
- Hindi News - Local - Bihar - Gopalganj - Kuchaikote - Information Given About Child Rights And Lok Adalat बाल अधिकार और लोक अदालत की दी गई जानकारी - कॉपी लिंक जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gopalganj
- Kuchaikote
- Information Given About Child Rights And Lok Adalat
बाल अधिकार और लोक अदालत की दी गई जानकारी
- कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में रविवार को कुचायकोट प्रखंड के बनतैल पंचायत भवन परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नालसा की बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना-2024, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अ
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता संजीव एवं पीएलबी मुकेश कुमार बैठा की टीम ने बच्चों के साथ अनुकूल एवं सुरक्षित वातावरण में व्यवहार करने के तरीके बताए। बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी तथा बच्चों के निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।
ग्रामीणों से बच्चों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की गई। कार्यक्रम में 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय परिसर, गोपालगंज में होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी गई। बैंक ऋण, ग्राम कचहरी में लंबित मामले, पारिवारिक विवाद, सुलहनीय आपराधिक मामले, श्रम, माप-तौल तथा ट्रैफिक चालान समेत विभिन्न सुलहनीय वादों का समझौते के आधार पर निष्पादन कराया जा सकता है।
इसके लिए संबंधित न्यायालय, विभाग या लोक अदालत कार्यालय से संपर्क करने की अपील की गई। लोगों को गोपालगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में स्थापित स्थायी लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। जन उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान के लिए यह मंच उपलब्ध है।
पीएलवी मुकेश कुमार बैठा ने विधिक सेवाओं एवं केंद्र-राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित हैंडबिल वितरित किए। कार्यक्रम में मुखिया, सरपंच, पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

