अदालत की दहलीज पर अभिषेक शर्मा
सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ कथित तौर पर बदनाम करने वाले कंटेंट को हटाने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अदालत ने फिलहाल सुनवाई टाल दी है और पूरे मामले की समीक्षा के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की मांग की है. अभिषेक शर्मा ने पर्सनलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए केस दर्ज किया है.

सौजन्य से:- ABP News
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
Abhishek Sharma Delhi High Court AI Case: अभिषेक शर्मा ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने वाले कंटेन्ट को हटाने की मांग की.
अभिषेक शर्मा दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे हैं, जहां उन्होंने पर्सनेलिटी राइट्स की सुरक्षा के संबंध में एक केस फाइल किया है. अभिषेक ने उन्हें बदनाम करने वाले कंटेन्ट और उनकी मर्जी के बिना एआई से बने कंटेन्ट को हटाने की मांग की थी. फिलहाल अदालत ने पर्सनेलिटी राइट्स के प्रोटेक्शन वाली याचिका पर सुनवाई टाल दी है.
जस्टिस ज्योति सिंह ने इस मामले की थोड़ी देर सुनवाई की और पाया कि अभिषेक शर्मा ने उनके पर्सनेलिटी राइट्स का उल्लंघन करने वाले यूआरअल के स्क्रीनशॉट नहीं लगाए थे. जस्टिस सिंह ने अभिषेक के वकील से कहा कि जो हलफनामा और स्क्रीनशॉट जमा किए गए हैं, वे टेबल से मेल नहीं खाते हैं. इस तरह फिलहाल के लिए अदालत ने कोई आदेश पारित करने से मना कर दिया.
हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि इस डिजिटल युग में मानहानि और पर्सनेलिटी राइट्स के बीच एक बहुत पतली रेखा होती है. फिलहाल अभिषेक शर्मा से कहा गया है कि वे एक अलग हलफनामा दाखिल करें, जिसमें क्रमानुसार और मामले से संबंधित स्क्रीनशॉट लगाए जाएं.
अभिषेक ने अपनी याचिका में कहा कि सोशल मीडिया पर डाले जा रहे उन्हें बदनाम करने वाले एआई कंटेन्ट को हटाया जाए. सुनवाई के दौरान मेटा प्लैटफॉर्म्स की ओर से पेश हुए वकील वरुण पाठक ने कहा कि अभिषेक शर्मा ने जो 8 यूआरएल दिए हैं, उनमें से दो तक पहुंचा नहीं जा सका और वे लिंक ओपन नहीं हुए.
दूसरी ओर अभिषेक के वकील ने कहा कि उस यूआरएल में बदनाम करने वाला एआई कंटेन्ट था, जिसमें उनकी मैनेजर को गर्लफ्रेंड कहा गया.
अभिषेक शर्मा फिलहाल इंग्लैंड टूर पर है, जहां टीम इंडिया पांच टी20 मैचों की सीरीज में व्यस्त है. भारतीय टीम पहले 2 टी20 मैचों के बाद सीरीज में 1-0 से पिछड़ रही है.
यह भी पढ़ें:
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
'वैभव और अभिषेक की जोड़ी सही नहीं...', मोहम्मद कैफ के बयान से मची सनसनी, क्यों कह दिया ऐसा
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

