होमवकीलजंक फूड पर चेतावनी लेबल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को अल्टीमेटम, मोटापे की बढ़ती दर को रोकने का आदेश
वकील

जंक फूड पर चेतावनी लेबल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को अल्टीमेटम, मोटापे की बढ़ती दर को रोकने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बताया कि 2000‑2022 के बीच बच्चों में मोटापे की दर 2 % से 10 % तक पहुँच गई है। कोर्ट ने सरकार को अधिक नमक, चीनी, संतृप्त वसा और कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों के पैकेज पर स्पष्ट चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश दिया और अनुच्छेद 21 के तहत जीवन‑अधिकार की गारंटी से इसे जोड़ा, अन्यथा आगे की कार्रवाई का इशारा किया।

27 अगस्त 2026 को 08:57 am बजे
जंक फूड पर चेतावनी लेबल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को अल्टीमेटम, मोटापे की बढ़ती दर को रोकने का आदेश

सौजन्य से:- gnttv.com

Supreme Court

बच्चों और बड़ों में मोटापे की समस्या पिछले 20 साल में पांच गुना तक बढ़ गई है. सन 2000 से 2022 के बीच स्कूल जाने वाले बच्चों और किशोरों में मोटापे की दर 2% से बढ़कर 10% हो गई है. इस बाबत दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि लोगों के स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जा सकता है. केंद्र को जंक फूड के पैकेट पर सामने की ओर ही चेतावनी लेबल लगाने के अपने आदेश को लागू करने का अल्टीमेटम भेजा है.

'क्या भारत को एक अविकसित देश बने रहना चाहिए'

कोर्ट ने कहा है कि अगर संघ इसे स्वयं करता है, तो अच्छी बात है, अन्यथा हम आगे के लिए निर्देश जारी करेंगे. हमें संघ की वो दलीलें मंजूर नहीं हैं, जिनमें कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मानकों, विशेष रूप से विकसित देशों के मानकों के बराबर होना संभव नहीं है. इस दलील के मुताबिक तो क्या भारत को एक अविकसित देश बने रहना चाहिए?

जस्टिस जे बी पारदीवाला ने कहा कि यही वह प्रश्न है, जिसे हम केंद्र के विचारार्थ रख रहे हैं. जस्टिस जेबी परदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने अपने आदेश में खाद्य सुरक्षा के मुद्दे को अनुच्छेद 21 के तहत गारंटीकृत जीवन के अधिकार से जोड़ा है.

3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी ने दायर की है याचिका-

यह आदेश गैर सरकारी संगठन '3S एंड अवर हेल्थ सोसाइटी' द्वारा दायर जनहित याचिका के जवाब में आया है. याचिकाकर्ता के वकील राजीव शंकर द्विवेदी ने अपनी दलीलों में कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को कई साल बीत गए. इतने समय में सरकार ने इस दिशा में कुछ नहीं किया, जबकि दशा बिगड़ती जा रही है.

यह आदेश ऐसे समय में आया है, जब सरकार जंक फूड उत्पादों पर पैकेट के सामने चेतावनी लेबल लगाने में अनिच्छुक दिख रही है.

सेहत के लिए जोखिम पैदा करते हैं अधि नमक और चीनी- SC

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अधिक नमक, चीनी, संतृप्त वसा और कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं. स्वस्थ विकल्प चुनने में मदद करने के लिए स्पष्ट पोषण संबंधी जानकारी प्रदर्शित करना आवश्यक है.

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भारत के अति-प्रसंस्कृत खाद्य बाजार में 2009 और 2023 के बीच 150% से अधिक की वृद्धि हुई है, जबकि मोटापे में कथित तौर पर पांच गुना तक वृद्धि देखी गई है.

ये भी पढ़ें:

- Civil Judge Exam: 3 नहीं... अब 1 साल की प्रैक्टिस के बाद भी जजशिप का इम्तिहान दे सकेंगे वकील साब! सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के नियमों...

- कचरा प्रबंधन को लेकर SC सख्त, कूड़ा निपटान न करने वाले बड़े उत्पादकों की बिजली-पानी काटने का आदेश

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें