होमवकीलसौरभ दास के घर का पता बताने वालों को अदालत ने किया तलब, वीडियो भी हटाए गए
वकील

सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को अदालत ने किया तलब, वीडियो भी हटाए गए

सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को अदालत ने किया तलब, वीडियो भी हटाए गए कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि कुछ लोगों ने उनके आवासीय पते को सार्वजनिक किया जिससे उ…

24 अगस्त 2026 को 08:56 am बजे
सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को अदालत ने किया तलब, वीडियो भी हटाए गए

सौजन्य से:- Hindustan

सौरभ दास के घर का पता बताने वालों को अदालत ने किया तलब, वीडियो भी हटाए गए

कॉकरोच जनता पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर करके कहा था कि कुछ लोगों ने उनके आवासीय पते को सार्वजनिक किया जिससे उनकी सुरक्षा चिंता बढ़ गई है।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता सौरभ दास की शिकायत पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को दक्षिणपंथी स्तंभकार अभिजीत अय्यर मित्रा, मीडिया प्लैटफॉर्म पैम्पलेट, लॉ बीट समेत उन पक्षकारों को तलब कर लिया है, जिन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने दास के दिल्ली वाले किराये के घर का पता और अन्य जानकारियों को सार्वजनिक किया।

जस्टिस सचिन दत्ता ने अंतरिम रोक की याचिका पर प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया और इस मामले की सुनवाई दो हफ्ते बाद सूचीबद्ध करने को कहा। सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि उन ट्वीट्स को हटा दिया गया है, जिनमें सौरभ दास का पता सार्वजनिक किया गया था। बेंच ने पूछा, 'एक्स की तरफ से कौन पेश हुआ है? क्या इन लिंक्स को हटाया जा चुका है? क्या ये लिंक अब ऐक्टिव नहीं?' एक्स की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत को बताया कि इन्हें हटाया जा चुका है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।

सौरभ दास ने उनके निजता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए 2 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग की है। उन्होंने अदालत से यह भी मांग की है कि मित्रा समेत अन्य को आगे उनके आवासीय पते आदि को सार्वजनिक करने से भविष्य में भी रोका जाए और उनके उन वीडियोज को हटा दिया जाए जिनमें सूचनाओं को सार्वजनिक किया गया है।

सौरभ दास ने अपनी याचिका में और क्या कहा था

दास ने अपनी याचिका में कहा था कि वह ग्रेटर कैलाश-I में एक किराये के मकान में 2025 की शुरुआत से रहते हैं। सीजेपी नेता ने कहा कि कुछ लोग इनके उस परिसर में अवैध तरीके से घुस गए जहां दूसरे लोग भी रहते हैं। उनके घर के भीतर तक के दृश्यों को रिकॉर्ड किया गया और 5 अगस्त को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो में उनका पता सार्वजनिक किया गया उसे 2.1 मिलियन व्यू मिले थे और 10 अगस्त को उसे दोबारा अपलोड किया गया। दास ने यह भी कहा कि मित्रा ने भी एक प्रोग्राम में उनके घर का पता सार्वजनिक किया और गलत रूप से दावा किया इसका किराया मासिक 7 लाख रुपये है।

सौरभ दास ने इससे पहले मीडिया के साथ बातचीत में कहा था कि यह न केवल उनकी निजता का हनन है, बल्कि उनके और उनके परिवार के लिए एक गंभीर सुरक्षा खतरा भी है। दास ने कहा था कि जब वह महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर बैठक में शामिल होने गए थे, तब कुछ लोग उनके परिसर में दाखिल हो गए थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें