होमवकीललोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी के साथ रवाना
वकील

लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी के साथ रवाना

सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इस वाहन को 12 सितंबर 2026 को होने वाली लोक अदालत के लिए लोगों को जागरूक करने हेतु भेजा, जहाँ राजीनामा योग्य आपराधिक, चेक बाउंस, सिविल वाद, पारिवारिक और मोटर दुर्घटना दावों सहित कई विवादों का त्वरित समाधान होगा। अधिवक्ताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

31 अगस्त 2026 को 11:32 am बजे
लोक अदालत प्रचार वाहन को हरी झंडी के साथ रवाना

सौजन्य से:- Hindustan

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर से प्रोमोशनल वाहन रवाना किया गया। प्रधान न्यायाधीश डॉ. राकेश कुमार सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाई। यह वाहन 12 सितंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए लोगों को जागरूक करेगा, जिसमें विभिन्न विवादों का समाधान किया जाएगा। अधिवक्ताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की गई।

राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया डॉ. राकेश कुमार सिंह ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण निराकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने आम लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। लोक अदालत में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, चेक बाउंस, सिविल वाद, पारिवारिक विवाद, कुटुंब न्यायालय के प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा, ट्रैफिक चालान तथा ग्राम कचहरी से संबंधित क्षतिपूर्ति मामलों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा।

उन्होंने अधिवक्ताओं से राजीनामा योग्य मामलों के निष्पादन में सक्रिय सहयोग की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास ने भी अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर त्वरित निष्पादन कराने का आग्रह किया।गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें