होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति, महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी तीन
वकील

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति, महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी तीन

जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जिन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में सेवा की और गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य किया, को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति से शीर्ष अदालत में महिला जजों की संख्या तीन हो गई, जिसमें जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस वेंकिता सुब्रमणि मोहना भी शामिल हैं। अग्रवाल ने लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान और अवध विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की और 1990 से वकालत कर रही हैं।

7 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति, महिला न्यायाधीशों की संख्या बढ़ी तीन

सौजन्य से:- Navbharat Times

जस्टिस सुनीता अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट में जज के तौर पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस थीं। वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में जज रह चुकी हैं।

नई दिल्लीः चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए गए तीन नए जजों को शपथ दिलाई। इनमें जजों में जस्टिस सुनीता अग्रवाल , जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट में तीन महिला जज

जस्टिस सुनीता अग्रवाल की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में महिला जजों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। इनमें जस्टिस बी. वी. नागरत्ना शामिल हैं, जो 31 अगस्त, 2021 से शीर्ष अदालत की न्यायाधीश हैं, और जस्टिस वेंकिता सुब्रमणि मोहना, जिन्हें 2 जून, 2026 को नियुक्त किया गया था।

जस्टिस अग्रवाल और जस्टिस नागरत्ना हाई कोर्ट में जज के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं, जबकि जस्टिस मोहना को सीधे बार से पदोन्नत किया गया। वह उच्चतम न्यायालय की वरिष्ठ अधिवक्ता रह चुकी थीं।

कौन हैं जस्टिस सुनीता अग्रवाल?

जस्टिस अग्रवाल मूल रूप से इलाहाबाद हाई कोर्ट से हैं। जस्टिस अग्रवाल गुजरात हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश थीं।

जस्टिस सुनीता अग्रवाल का जन्म 30 अप्रैल 1966 को हुआ था। उन्होंने 1986 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से B.Sc. की डिग्री हासिल की और उसके बाद 1990 में अवध यूनिवर्सिटी से लॉ में बैचलर डिग्री प्राप्त की।

उन्होंने 16 दिसंबर 1990 को उत्तर प्रदेश बार एसोसिएशन में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था।

21 वर्षों तक वकालत करने के बाद जस्टिस अग्रवाल को 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और इसके बाद उन्होंने छह अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में 12 वर्षों तक न्यायाधीश के रूप में सेवा देने के बाद जस्टिस अग्रवाल को 23 जुलाई 2023 को गुजरात हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

लेखक के बारे मेंवरुण शैलेशवरुण शैलेश, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स से जुड़े और होमपेज टीम का हिस्सा बने। वह शिफ्ट और होमपेज की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ न्यूज की प्रभावी प्लानिंग, खबर लिखने और संपादन की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उन्हें प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल न्यूज टीम में काम करने का लंबा अनुभव है। इस दौरान डेस्क के साथ रिपोर्टिंग का अनुभव भी हासिल किया। सियासी गलियारे में होने वाली हलचलों, सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों, समाज में सांस्कृतिक बदलावों पर नजर रखते हैं। करंट अफेयर्स को लेकर सचेत रहने वाले वरुण शैलेश रोजाना खबरों को विभिन्न एंगल से प्रस्तुत करने को लेकर एक्टिव रहते हैं। वैश्विक राजनीति का देश की सियासत पर पड़ने वाले असर, जियोपॉलिटिकल सिचुएशन के लिहाज से खबरों के प्रजेंटेशन में महारत रखते हैं। वरुण शैलेश न्यूज को चैलेंज की तरह लेते हैं और खबरों की दुनिया को एन्जॉय करते हैं।

विशेषज्ञताः करंट अफेयर्स, ब्यूरोक्रेसी और राजनीतिक खबरों के साथ ग्लोबल पॉलिटकल सिचुएशन का देश की राजनीति पर पड़ने वाले असर के लिहाज से खबरों को प्रस्तुत करते हैं। सोशल जस्टिस, चाइल्ड प्रोटेक्शन से जुड़े इश्यूज पर पकड़।

पत्रकारिता का अनुभवः वरुण शैलेश ने वर्ष 2009 में इंडो एशियन न्यूज सर्विस (IANS)से करियर की शुरुआत की, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग और खबरों के संपादन में महारत हासिल की। इसके बाद हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़े और सेंट्रल डेस्क पर पांच साल से ज्यादा समय तक रहे। इस दौरान, उन्होंने लोकसभा चुनाव 2014 के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली विधानसभा चुनावों से जुड़ी खबरों के संपादन की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद दैनिक जागरण के संपादकीय पेज और Op-ed पेज पर रहे। इस दौरान विभिन्न विषयों के नामचीन लेखकों, वरिष्ठ पत्रकारों के लेखों के संपादन के साथ साथ आइडिएशन, संपादन की जिम्मेदारी संभाली। 2018 में आजतक (डिजिटल) टीम का हिस्सा बने। आजतक में मुख्य न्यूज टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान लोकसभा चुनाव 2019, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली विधानसभा चुनावों को कवर किया। दिल्ली में विभिन्न पॉलिटकल गतिवियों को कवर किया। आजतक में इंटरनेशनल-फीचर टीम को भी लीड किया। आजतक डिजिटल में इंटरनेशनल पेज को दूसरा सबसे अधिक नंबर लाने वाले सेक्शन के तौर पर स्थापित किया। दैनिक भास्कर (डिजिटल) में वुमन सेक्शन (फीचर) टीम को लीड किया। इस दौरान आइडिएशन, प्रभावी प्लानिंग की जिम्मेदारी संभालने के साथ साथ हेल्थ, क्राइम, फूड और सोशल इश्यूज पर जमकर लिखा।

वरुण शैलेश ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से सोशियोलॉजी (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Indiaकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में 1.15 करोड़ जमा किए, बाकी भुगतान का भरोसा दिया
वकील

राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में 1.15 करोड़ जमा किए, बाकी भुगतान का भरोसा दिया

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जज, महिला जजों की संख्या अब सिर्फ तीन
वकील

सुप्रीम कोर्ट में तीन नए जज, महिला जजों की संख्या अब सिर्फ तीन

सीजेआई बंटे हुए सीईसी नियुक्ति फैसले को वापस लेने की याचिका पर विचार करेंगे
वकील

सीजेआई बंटे हुए सीईसी नियुक्ति फैसले को वापस लेने की याचिका पर विचार करेंगे

सीईसी चयन कानून के विभाजित फैसले को रद्द करने की याचिका, मुख्य न्यायाधीश ने कहा जांच करेंगे
वकील

सीईसी चयन कानून के विभाजित फैसले को रद्द करने की याचिका, मुख्य न्यायाधीश ने कहा जांच करेंगे

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने CEC नियुक्ति कानून की पुनरावर्ती याचिका पर फैसला सुनाने को कहा
वकील

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने CEC नियुक्ति कानून की पुनरावर्ती याचिका पर फैसला सुनाने को कहा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून के विभाजनात्मक फैसले पर री‑काल याचिका स्वीकार की, सीजेआई को दी सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून के विभाजनात्मक फैसले पर री‑काल याचिका स्वीकार की, सीजेआई को दी सुनवाई

बाल अंगदान पर आयु सीमा हटाने की मांग: विशेषज्ञों ने सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया
वकील

बाल अंगदान पर आयु सीमा हटाने की मांग: विशेषज्ञों ने सुरक्षा उपायों की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

सुप्रीम कोर्ट ने CEC नियुक्ति कानून पर विभाजित निर्णय को रद्द करने के अनुरोध पर विचार करने को कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने CEC नियुक्ति कानून पर विभाजित निर्णय को रद्द करने के अनुरोध पर विचार करने को कहा

ताज़ा ख़बरें