सुप्रीम कोर्ट ने कहा: सीट‑बेल्ट पहनना अनिवार्य, प्रवर्तन एजेंसियों की है मुख्य जिम्मेदारी
न्यायालय ने बताया कि वाहन चालकों, आगे की सीट और आगे की ओर मुंह करके बैठने वाले यात्रियों के लिए सीट‑बेल्ट पहनना मौजूदा मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 138(3) के तहत अनिवार्य है, और इस कानून का पूर्ण पालन सुनिश्चित करना कानून‑प्रवर्तन एजेंसियों का कर्तव्य है। याचिका को निपटारा कर दिया गया, लेकिन याचिकाकर्ता को अपने सुझाव संबंधित प्राधिकरण को भेजने की अनुमति दी गई।

सौजन्य से:- Amar Ujala
कार में सीट बेल्ट: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा- कानून मौजूद, सख्ती से पालन कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी
चलती गाड़ियों में सीट बेल्ट पहनना अब सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक अनिवार्य सुरक्षा कानून है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रैफिक और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की यह प्राथमिक जिम्मेदारी है कि वे सड़कों पर इसका शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराएं।
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वाहन चलने के दौरान सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य करने वाले पर्याप्त कानून मौजूद हैं। अब मुख्य सवाल इन कानूनों के पालन का है और यह सुनिश्चित करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जिम्मेदारी है।
यह टिप्पणी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) (सीजेआई) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें वाहनों में सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य रूप से लागू कराने के निर्देश देने की मांग की गई थी।
सुप्रीम कोर्ट ने सीट बेल्ट कानून को लेकर क्या कहा?
याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कई मौतों और गंभीर चोटों को रोका जा सकता है। अगर सीट बेल्ट पहनने से जुड़े कानून का प्रभावी ढंग से पालन किया जाए।
उन्होंने यह भी बताया कि कानून होने के बावजूद कई वाहनों में सीट बेल्ट प्रभावी रूप से इस्तेमाल नहीं हो पातीं। इसके पीछे फैंसी सीट कवर या वाहनों में किए गए अन्य बदलाव जैसी वजहें बताई गईं।
इस पर पीठ ने कहा कि सीट बेल्ट को लेकर कानून बिल्कुल स्पष्ट है और असली सवाल उसके कार्यान्वयन का है।
वाहन में किन लोगों के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी है?
पीठ ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 138(3) का उल्लेख करते हुए कहा कि वाहन चलते समय चालक, आगे की सीट पर बैठे व्यक्ति और आगे की ओर मुंह करके बैठने वाली पिछली सीटों के यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना जरूरी है।
अदालत ने कहा कि सड़क सुरक्षा और वाहन में सीट बेल्ट पहनने से जुड़े पर्याप्त कानून पहले से मौजूद हैं।
क्या कमजोर कानून प्रवर्तन भी सड़क दुर्घटनाओं की समस्या है?
याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि लोगों की लापरवाही और कानून के कमजोर क्रियान्वयन के कारण देशभर में सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर चोटें और मौतें होती हैं।
पीठ ने माना कि सीट बेल्ट समेत सड़क सुरक्षा उपायों को लेकर पर्याप्त कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। इसलिए कानून का पालन न करना या नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा उचित कार्रवाई न करना मूल रूप से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कानून लागू करने से जुड़ा विषय है।
सीट बेल्ट नियमों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किसकी है?
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून का पालन सुनिश्चित करना कानून प्रवर्तन एजेंसियों का काम है।
पीठ ने यह भी सवाल उठाया कि देश के हर नागरिक और हर चालक से नियमों का पालन किस तरह सुनिश्चित कराया जा सकता है। अदालत ने याचिकाकर्ता से इस मुद्दे पर अपने सुझाव संबंधित सक्षम प्राधिकरण को भेजने को कहा।
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर क्या फैसला दिया?
सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया। हालांकि, याचिकाकर्ता को यह स्वतंत्रता दी गई कि वह अपनी याचिका की एक प्रति संबंधित प्राधिकरण को भेज सकता है। और उसमें दिए गए सुझावों पर विचार करने का अनुरोध कर सकता है।
इस तरह अदालत ने सीट बेल्ट पहनने की कानूनी अनिवार्यता को लेकर किसी नए नियम का निर्देश देने के बजाय मौजूदा कानूनों के प्रभावी पालन और उनके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर स्पष्ट की है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
नैनीताल हाईकोर्ट में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

विदेशी ड्राइविंग लाइसेंस को भारतीय प्राधिकरण की स्वीकृति बिना नहीं मान्य – पी एंड एच हाई कोर्ट का फ़ैसला

सेट‑बेल्ट उपयोग को अनिवार्य बनाना, सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन एजेंसियों पर जिम्मेदारी थोपी

सुप्रीम कोर्ट ने BCCI और राज्य क्रिकेट संघों से पूछा: राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम के दायरे में क्यों नहीं?

कैराना में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ: जिला न्यायाधीश इंदर प्रीत सिंह ने किया हरी झंडी समारोह

गौहाटी हाई कोर्ट ने ऑयल इंडिया और ओएनजीसी को त्रुटिपूर्ण कर भुगतान की वापसी का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेटर नोएडा मजिस्ट्रेट की नोटिस जारी करने पर तीखी निंदा की

नोएडा डीएम के एनएसए हिरासत आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती का संकेत
ताज़ा ख़बरें
- राहुल गांधी के भारत जोड़ो बयान पर केस में चीफ जस्टिस का समानता का संदेश
- सुपौल में 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैनाती तेज, समझौता‑योग्य मामलों के शीघ्र निपटारे पर बल
- मद्रास हाई कोर्ट ने लुक‑आउट सर्कुलर को गैर‑गोपनीय कर कहा, आरोपी को कार्रवाई का कारण जानने का संवैधानिक अधिकार
- सुप्रीम कोर्ट ने एनसीईआरटी कक्षा‑8 पुस्तक विवाद को बंद किया, न्यायिक आलोचना को संतुलित और तथ्य‑आधारित कहा
- राष्ट्रपति ने गौहाटी हाई कोर्ट में दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की
- सुप्रीम कोर्ट ने पार्श्वनाथ ग्रुप का प्रस्ताव खारिज किया, हजारों घर खरीदारों को राहत की आशा
- फार्मा की अनैतिक मार्केटिंग पर रोक के लिए केंद्र ने प्रस्तावित किया तीन‑सदस्यीय पैनल
- यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील, हाईकोर्ट के आकृति चौधरी के एनएसए रद्द आदेश को चुनौती

