होमवकीलराजस्थान हाईकोर्ट में जज संजय अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस, मध्य प्रदेश व जम्मू‑कश्मीर के लिए भी नई नियुक्तियां
वकील

राजस्थान हाईकोर्ट में जज संजय अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस, मध्य प्रदेश व जम्मू‑कश्मीर के लिए भी नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सीजेआई सूर्यकांत के नेतृत्व में राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू‑कश्मीर‑लद्दाख हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिश की। राजस्थान में वकीलों के विरोध के बीच छत्तीसगढ़ के जज संजय अग्रवाल को हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त करने की प्रस्तावना हुई, जबकि मध्य प्रदेश को गुजरात हाईकोर्ट के जज अल्पेश कोगजे और जम्मू‑कश्मीर‑लद्दाख को डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी सुझाए गए हैं। ये नामें केंद्र सरकार की मंजूरी और औपचारिक अधिसूचना के बाद प्रभावी होंगी।

1 सितंबर 2026 को 05:32 am बजे
राजस्थान हाईकोर्ट में जज संजय अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस, मध्य प्रदेश व जम्मू‑कश्मीर के लिए भी नई नियुक्तियां

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई में राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए नए चीफ जस्टिस के नामों की सिफारिश कर दी है। राजस्थान में चल रहे वकीलों के विरोध और विवाद के बीच जस्टिस संजय के अग्रवाल को वहां का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है।

भोपाल: देश की न्यायपालिका से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देश के तीन महत्वपूर्ण उच्च न्यायालयों, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों (Chief Justices) की नियुक्ति की सिफारिश कर दी है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने सोमवार को हुई बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई।

राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय के अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब राजस्थान हाईकोर्ट में एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के कामकाज को लेकर वकीलों का कड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा था। जोधपुर और जयपुर की बार एसोसिएशनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का ऐलान किया था।

वकीलों का विरोध और विवाद की पृष्ठभूमि

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ चल रहे इस विवाद के पीछे सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता द्वारा सीजेआई को लिखे गए तीन पत्र भी अहम रहे। इन पत्रों में प्रशासनिक शक्तियों के कथित दुरुपयोग और केस लिस्टिंग में हस्तक्षेप के आरोप लगाए गए थे, जिसके बाद से राज्य में माहौल काफी गर्माया हुआ था। बढ़ते तनाव को देखते हुए एक्टिंग चीफ जस्टिस ने खुद 1 सितंबर से 5 सितंबर तक न्यायिक कार्य से अलग रहने का फैसला किया था।

कॉलेजियम में सीजेआई के अलावा जस्टिस विक्रम नाथ, बीवी नागरथना, एमएम सुंदरेश और पीएस नरसिंहा शामिल थे।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के लिए गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे के नाम की सिफारिश की गई है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी का नाम तय हुआ है।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए जस्टिस कृष्णा राम महापात्रा के नाम की सिफारिश पहले ही 6 अगस्त को की जा चुकी है।

सरकार की मंजूरी के बाद लागू होगी सिफारिशें

कॉलेजियम द्वारा की गई ये सभी सिफारिशें अब केंद्र सरकार के पास भेजी जाएंगी। संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सरकार द्वारा औपचारिक अधिसूचना जारी होने के बाद ये सभी नियुक्तियां प्रभावी होंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इन नए नामों के आने से अदालतों में प्रशासनिक कामकाज और न्यायिक प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सकेगी।

लेखक के बारे मेंआकाश सिकरवारआकाश सिकरवार नवभारतटाइम्स.कॉम की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ डिजिटल टीम में बतौर कंसल्टेंट कार्यरत हैं। उनके पास प्रिंट, वेब और ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 7 वर्षों का लंबा अनुभव है। जुलाई 2023 में NBT ऑनलाइन से जुड़ने से पहले वे पंजाब केसरी ग्रुप और सारांश टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

विशेषज्ञता: आकाश की मुख्य विशेषज्ञता मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम और प्रशासनिक खबरों का सटीक विश्लेषण करने में है। वे इन क्षेत्रों के ऐतिहासिक महत्व, जमीनी विवादों, जल-जंगल-जमीन के मुद्दों और शासन-प्रशासन की जनहितैषी खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। वे जटिल विषयों को सरल भाषा में डिकोड करने और उनके सामाजिक असर को उजागर करने में माहिर हैं।

पत्रकारिता अनुभव और शिक्षा: आकाश ने साल 2019 में पंजाब केसरी ग्रुप से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग पर विशेष काम किया। इसके बाद सारांश टाइम्स में सीनियर सब-एडिटर के रूप में न्यूज रिसर्च और डेस्क मैनेजमेंट का अनुभव हासिल किया। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता में एम.ए. और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा से पीजी डिप्लोमा किया है।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें