होमवकीलस्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पर एससी‑एसटी भूमि विवाद केस में अदालत में हाज़िर, सूचक ने दी गवाही
वकील

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पर एससी‑एसटी भूमि विवाद केस में अदालत में हाज़िर, सूचक ने दी गवाही

तीन साल पहले झारखंड के जामताड़ा में भूमि विवाद के कारण इरफ़ान अंसारी के खिलाफ एससी‑एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को वह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश सिन्हा के समक्ष उपस्थित हुए, जहाँ सूचक ने सुलहनामा दाखिल कर अपना बयान दिया। मंत्री के अधिवक्ता ने कहा कि विवादित भू‑संपत्ति का उनके व्यक्तिगत संबंध नहीं है और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

28 अगस्त 2026 को 03:31 pm बजे
स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी पर एससी‑एसटी भूमि विवाद केस में अदालत में हाज़िर, सूचक ने दी गवाही

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

एससी-एसटी मामले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी अदालत में पेश, सूचक ने दी गवाही

न्यायालय में पेश होने के बाद बाहर निकलते मंत्री डॉ इरफान अंसारी | Prabhat Khabar Network

मंत्री इरफान अंसारी SC-ST मामले में कोर्ट में हाजिर हुए. भूमि विवाद से जुड़े इस मामले में सूचक ने सुलहनामे के बाद बयान दर्ज कराया. जानें आगे की प्रक्रिया.

तीन वर्ष पूर्व जामताड़ा जिले में दर्ज एससी-एसटी मामले में आरोपित झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राजेश सिन्हा की अदालत में पेश हुए. सुनवाई के दौरान मामले के सूचक ने न्यायालय में गवाही दी. इससे पहले सूचक की ओर से सुलहनामा न्यायालय में दाखिल किया गया था. सुलहनामा के आधार पर ही सूचक का बयान दर्ज किया गया.

आपके शहर में

भूमि विवाद को लेकर दर्ज हुआ था एससी-एसटी एक्ट का मामला

मंत्री के अधिवक्ता राजा खान ने बताया कि 2 मार्च 2023 को जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर डॉ इरफान अंसारी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया था. अधिवक्ता के अनुसार, जिस भूमि को लेकर विवाद हुआ था, उससे मंत्री का कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं था.

भूमि विवाद को लेकर दर्ज हुआ था एससी-एसटी एक्ट का मामला

उन्होंने बताया कि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली सुशीला देवी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ भूमि को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के दौरान सुशीला देवी ने मंत्री पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान मंत्री अदालत में उपस्थित हुए. सूचक की ओर से सुलहनामा दाखिल किये जाने के बाद न्यायालय में उसकी गवाही दर्ज की गयी. मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें