सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी प्रमाणपत्र विवाद पर सुनवाई का आदेश दिया, भर्ती में रोक नहीं
पश्चिम बंगाल में ओबीसी प्रमाणपत्रों की अमान्यता पर कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी मोहना की खंडपीठ ने निर्णय लिया कि चल रही भर्ती में होने वाली नियुक्तियाँ याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर रहेंगी और नए नियुक्तियों के पत्रों में यह स्पष्ट किया जायेगा।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
ओबीसी प्रमाण-पत्र विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, नियुक्तियों पर रोक से अदालत का इनकार
सुप्रीम कोर्ट की फाइल फोटो.
पश्चिम बंगाल में ओबीसी प्रमाण पत्र विवाद पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है. शीर्ष अदालत ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. जानिए क्या है पूरा मामला और कोर्ट का अंतरिम आदेश.
पश्चिम बंगाल में ओबीसी प्रमाण पत्र विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है. हाईकोर्ट ने वर्ष 2025-26 के दौरान जारी कुछ ओबीसी प्रमाण पत्रों को शुरू से ही अमान्य घोषित कर दिया था.
फैसले के अधीन होंगी संबंधित नियुक्तियां
जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की खंडपीठ ने अंतरिम आदेश देते हुए कहा है कि संबंधित भर्ती में होने वाली नियुक्तियां इस याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन रहेंगी. कोर्ट ने निर्देश दिया कि नवनियुक्त उम्मीदवारों को जारी होने वाले नियुक्ति पत्र में भी यह स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाये.
2024 के अभ्यर्थी ने दायर की है याचिका
याचिकाकर्ताओं की ओर से सीनियर एडवोकेट शादान फरासत पेश हुए. याचिकाकर्ता वर्ष 2024 में पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे. संबंधित मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी ने भी दलीलें रखीं, जबकि पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए.
ये भी पढ़ें: 75 मुस्लिम समुदाय समेत 77 जातियों का ओबीसी दर्जा खत्म, शुभेंदु अधिकारी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका
जस्टिस बागची का भर्ती प्रक्रिया पर रोक से इनकार
सुनवाई के दौरान फरासत ने अंतरिम अवधि में रिक्त पदों को खाली रखने का अनुरोध किया. हालांकि, खंडपीठ ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. जस्टिस बागची ने कहा कि राज्य में भर्ती प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्द
अन्य याचिकाओं के साथ होगी सुनवाई
इसके बाद याचिकाकर्ताओं की ओर से आग्रह किया गया कि नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिका के अंतिम परिणाम के अधीन रखी जाएं. कोर्ट ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए नियुक्ति पत्रों में इसका उल्लेख करने का निर्देश दिया. खंडपीठ ने यह भी कहा कि सुनवाई इस मुद्दे से जुड़ी अन्य याचिकाओं के साथ की जायेगी.
ये भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में ओबीसी आरक्षण से जुड़े 2 बिल पास, 113 समुदाय सूची से बाहर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने वन‑नेशन‑वन‑इलेक्शन विधेयकों की संसद समिति से मिलने से इनकार किया

सुप्रीम कोर्ट ने वन नेशन वन इलेक्शन समिति के सीजेआई एवं अन्य जजों के साथ बैठक प्रस्ताव को खारिज किया

सप्लिट फैसले के बाद न्यायाधीश के बेटे के EC काउंसल पद को छुपाने को लेकर पुनः विचार की मांग

सुप्रीम कोर्ट पर सवाल, मई‑जून 2025 के OBC प्रमाणपत्रों की वैधता

सुप्रीम कोर्ट ने 'वन नेशन, वन इलेक्सन' समिति के साथ बैठक को अस्वीकार किया

अदालत ने पति के दुराचार को मान्यता देते हुए महिला को तलाक दिलाया

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एसबीआई का धोखाधड़ी नोटिस रद्द कर बैंक को कारण‑विवरण देने का निर्देश दिया, साथ ही सहकारी बैंकों की दोगुनी ऋण वसूली पर अंतरिम रोक लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी सर्टिफिकेट विवाद पर सुनवाई स्वीकार की, बंगाल सरकार को नोटिस जारी
ताज़ा ख़बरें
- एमपी हाई कोर्ट ने वायरल कुंब्ह लड़की मोनालिसा को राहत दी, जन्म तिथि बदलने के आदेश को रद्द किया
- संधि‑विभाजन को लेकर विपक्ष की चिंता में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' समिति ने सुप्रीम कोर्ट यात्रा को स्थगित किया
- सुप्रीम कोर्ट ने महुआ मोइत्रा के सर्किट हाउस विवाद में बंगाल सरकार को जवाब देने का आदेश दिया
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने सैमंथा रुथ प्रभु के नाम‑छवि की डीपफेक के विरुद्ध अंतरिम सुरक्षा आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट के CJI के अनुसार, एआई सहायता दे सकता है पर न्यायाधीश का निर्णय अनिवार्य
- सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की विशेष याचिकाएँ खारिज, बाबा बैद्यनाथ मेडिकल कॉलेज की जमीन कार्यवाही जारी
- कपिल सिब्बल ने 'वन नेशन‑वन इलेक्शन' विधेयकों पर सुप्रीम कोर्ट दौरे को असंवैधानिक बताया
- मापन कानून संशोधन पर चर्चा: डिजिटल परिवर्तन और तीन मुख्य स्तंभ

