होमवकीलकंगना रनौत का वीडियो उपस्थिति, महिंदर कौर के पोते ने दी गवाही बठिंडा मानहानि केस में
वकील

कंगना रनौत का वीडियो उपस्थिति, महिंदर कौर के पोते ने दी गवाही बठिंडा मानहानि केस में

बठिंडा की अदालत ने इस सोमवार कंगना रनौत को वीडियो कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से उपस्थित किया और शिकायतकर्ता महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह की गवाही दर्ज की। मामले में अब अगले चरण की तारीख 15 सितंबर 2026 तय की गई है, जिसके बाद दोनों पक्षों के दलीलें जारी रहेंगी।

31 अगस्त 2026 को 02:32 pm बजे
कंगना रनौत का वीडियो उपस्थिति, महिंदर कौर के पोते ने दी गवाही बठिंडा मानहानि केस में

सौजन्य से:- Jagran

मानहानि केस में बठिंडा की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत, महिंदर कौर के पोते ने दी गवाही

कंगना रनौत बठिंडा मानहानि मामले की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुईं, जहां शिकायतकर्ता महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह की गवाही दर्ज की गई।

HighLights

- कंगना रनौत बठिंडा मानहानि केस में वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश

- शिकायतकर्ता महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह की गवाही दर्ज

- अगली सुनवाई 15 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई

जागरण संवाददाता, बठिंडा। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की अदालत में चल रहे मानहानि केस की सुनवाई के दौरान सोमवार को कंगना रनौत वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश हुईं। इस मामले में आज शिकायतकर्ता महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह की गवाही दर्ज की गई।

महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बहिणीवाल ने बताया कि आज की सुनवाई के दौरान उनकी ओर से महिंदर कौर के पोते गुरप्रीत सिंह को गवाह के तौर पर अदालत में पेश किया गया और उसकी गवाही दर्ज करवाई गई।

दूसरी ओर कंगना रनौत के वकील भी अदालत में मौजूद रहे और कंगना रनौत खुद वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालती कार्यवाही में शामिल हुईं।

वकील बहिणीवाल के मुताबिक, सुनवाई के दौरान कंगना रनौत की मौजूदगी में मामले से जुड़े कई पहलुओं पर अदालत में लंबी बहस हुई। उन्होंने बताया कि कंगना रनौत के वकील की ओर से दलील दी गई कि बीबी महिंदर कौर को पूरे पंजाब में सम्मान मिला है और विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से उन्हें फंडिंग किए जाने की बात भी कही गई।

वकील रघबीर सिंह बहिणीवाल ने दावा किया कि कंगना रनौत के वकील की ओर से अदालत में यह दलील भी दी गई कि कंगना रनौत द्वारा किया गया ट्वीट बीबी महिंदर कौर के बारे में नहीं था, बल्कि बिलकिस बानो के संबंध में किया गया था। इस दलील पर शिकायतकर्ता पक्ष ने भी अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।

यह मामला किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत द्वारा बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के संबंध में की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चल रहा है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि कंगना रनौत की पोस्ट के कारण महिंदर कौर की मानहानि हुई और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। इसी आधार पर उनके खिलाफ मानहानि की कार्रवाई शुरू की गई थी।

आज की सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 15 सितंबर 2026 की तारीख तय की है। अगली सुनवाई के दौरान मामले से जुड़ी गवाही और दलीलों की कार्रवाई आगे बढ़ने की उम्मीद है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें