होमवकीलबार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर उठे सवालों पर निर्णय स्थगित किया
वकील

बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर उठे सवालों पर निर्णय स्थगित किया

जोधपुर के तीनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आपात बैठक बुलाई और कहा कि उपलब्ध तथ्यों के बिना तुरंत निर्णय नहीं लिया जाएगा। वे दो दिन में एक संयुक्त बैठक आयोजित करेंगे, जिसमें मामले पर विस्तृत चर्चा करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में न्यायपालिका की गरिमा, पारदर्शिता और स्वतंत्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर ज़ोर दिया गया।

27 अगस्त 2026 को 03:56 pm बजे
बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस की कार्यशैली पर उठे सवालों पर निर्णय स्थगित किया

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jodhpur

- Rajasthan High Court Judiciary Controversy | Jodhpur Bar Association Meeting

हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस मामले में हुई आपात बैठक:पदाधिकारियों ने कहा- जल्दबाजी में नहीं लेंगे निर्णय; सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने उठाए थे कार्यशैली पर सवाल

- कॉपी लिंक

जोधपुर राजस्थान हाईकोर्ट की तीनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आपात बैठक की। इसमें हाल ही सामने आए न्यायपालिका से जुड़े घटनाक्रम पर गंभीर चिंता जताई गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि मामला न्यायपालिका की संस्थागत

बैठक में मीडिया में प्रकाशित उन समाचारों पर भी चर्चा की गई, जिनमें सर्वोच्च न्यायालय के जस्टिस संदीप मेहता द्वारा भारत के मुख्य न्यायाधीश को तीन पत्र भेजे जाने और राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कार्यशैली को लेकर विभिन्न आपत्तियां और आरोप लगाने की बात सामने आई है। साथ ही इस संबंध में संस्थागत स्तर पर जांच की चर्चा को भी बैठक में गंभीरता से लिया गया।

तथ्यों के आधार पर होगा फैसला

तीनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों का अध्ययन किए बिना कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जाएगा। दो दिन बाद तीनों एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। इसमें पूरे मामले पर विस्तार से विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

न्यायपालिका की गरिमा पर जोर

बैठक में कहा गया कि न्यायपालिका लोकतांत्रिक व्यवस्था में आमजन के विश्वास का प्रमुख केंद्र है। न्यायपालिका के किसी पद या संस्थागत व्यवस्था के कथित दुरुपयोग की स्थिति में निष्पक्ष और गंभीर कार्रवाई आवश्यक है। किसी भी घटना से न्यायपालिका की निष्पक्षता, गरिमा और विश्वसनीयता प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

पारदर्शिता की अपेक्षा

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायपालिका से अपेक्षा जताई कि पूरे मामले में संस्थागत गरिमा, न्यायिक स्वतंत्रता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान का अधिवक्ता समुदाय न्यायपालिका की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा आमजन के न्याय व्यवस्था पर विश्वास को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार एवं सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा। बैठक में तीनों एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें...

राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस को हटाने की मांग:सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने CJI को लिखे लेटर, कहा- जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग की है। जस्टिस मेहता ने CJI सूर्यकांत को लेटर लिखा। इसमें कहा गया कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें