RAJस्थानी हाईकोर्ट एसीजे ने सुप्रीम कोर्ट जज के झूठे आरोपों को खारिज किया, साक्ष्य के साथ सीजेआई को भेजा जवाब
जोड़पुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने जस्टिस संदीप मेहता द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद घोषित किया और लिखित प्रमाण सीजेआई सूर्यकांत को सौंपा। उन्होंने मीडिया, वकीलों और जनता से न्यायिक प्रक्रिया के पूर्ण होने तक धैर्य रखने की अपील की तथा भारतीय न्याय प्रणाली में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Rajasthan High Court Acting CJ SP Sharma Statement | Controversy News
हाईकोर्ट एसीजे ने सुप्रीम-कोर्ट जज के आरोपों को बताया बेबुनियाद:बोले- आरोप झूठे और तथ्यहीन; सीजेआई को प्रूफ के साथ भेजा अपना पक्ष
- कॉपी लिंक
राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट जज के लगाए आरोपों पर बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी और उनका खंडन किया। उन्होंने कहा- मीडिया और सोशल मीडिया में पिछले दिनों चल रहे घटनाक्रम के संदर्भ में यह स्पष्ट
न्यायाधीश एसपी शर्मा ने कहा- सभी आरोप बेबुनियाद हैं, जज साहब (जस्टिस संदीप मेहता) ने रंजिशवश लगाए हैं। मीडिया को जारी अपने पक्ष में न्यायाधीश एसपी शर्मा ने कहा- मैंने अपना पक्ष सीजेआई सूर्यकांत को भेज दिया है। मैंने जस्टिस संदीप मेहता के लिखित पत्रों में निराधार, झूठे और तथ्यहीन आरोप का खंडन प्रमाण (प्रूफ) के साथ किया है।
एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा ने कहा-
मैं मीडिया, वकील बंधुओं और अन्य से भी करबद्ध अपील करता हूं कि न्याय के सिद्धांत का मान रखते हुए सीजेआई के निर्णय तक धैर्य रखें। मैं भारतीय न्याय प्रणाली पर पूर्ण विश्वास रखता हूं। वहीं जल्द ही सही समय आने पर सीजेआई द्वारा स्वीकृती मिलने पर स्वयं मीडिया के समक्ष आ कर अपना पक्ष रखूंगा, तब तक धैर्य रखें।
सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश ने लगाए थे आरोप
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग करते हुए सीजेआई सूर्यकांत को 3 लेटर लिखे थे। इसमें एसीजे पर अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था।
जस्टिस मेहता ने लिखा था कि जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा अक्सर साथी जजों को ट्रांसफर की धमकी देते हैं। खुद को CJI का करीबी बताते हैं। उन्होंने मांग की थी कि राजस्थान हाईकोर्ट में स्थायी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाए।
जस्टिस मेहता ने CJI को लिखा कि स्थायी न्यायाधीश की नियुक्ति के विचार की लगातार अनदेखी संस्था के हित के पूरी तरह से खिलाफ है। जस्टिस संदीप मेहता ने जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने के लिए 2, 10 और 17 अगस्त को CJI को लेटर लिखे थे।
लेटर के बाद विरोध मे उतर आए थे वकील
जस्टिस मेहता के लेटर सामने आने के बाद प्रदेश में जोधपुर और जयपुर हाईकोर्ट के वकील एक्टिंग सीजे के खिलाफ विरोध में उतर आए थे। जयपुर में वकीलों ने 31 अगस्त को एक्टिंग सीजे की कोर्ट के बाहर विरोध प्रदर्शन करके उनके खिलाफ नारेबाजी की थी। वहीं जोधपुर हाईकोर्ट में एक्टिंग सीजे को हटाने की मांग को लेकर 6 सितंबर तक वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर रखा है।
संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने 31 अगस्त को छत्तीसगढ़ के न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी। उनकी शपथ के बाद जस्टिस एसपी शर्मा कार्यवाहक न्यायाधीश नहीं रहेंगे। एक-दो दिन में केंद्र सरकार की मंजूरी के साथ ही राष्ट्रपति भवन से उनके नियुक्ति आदेश भी जारी हो सकते हैं।
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुष्पेंद्र भाटी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।
ये खबरें भी पढ़ें...
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

