संजय अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट के सीजे बनाया, वकीलों ने एक्टिंग सीजे से बहिष्कार
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को राजस्थान हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की। उसी दौरान वकील एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा के रोस्टर से अलग होने के कारण बहिष्कार कर रहे हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Sanjay Agarwal Appointed Chief Justice Of Rajasthan High Court
राजस्थान हाई कोर्ट के सीजे बने संजय अग्रवाल:वकीलों ने बहिष्कार किया, एक्टिंग सीजे रोस्टर से अलग हुए
- कॉपी लिंक
जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का सीजे बनाने की सिफारिश, अभी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में तैनात हैं जस्टिस अग्रवाल
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है। साथ ही राजस्थान के वरिष्ठतम जज जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख हाईकोर्ट का सीजे बनाया जाएगा। जस्टिस अग्रवाल को सितंबर 2013 को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया और बाद में उन्हें स्थायी जज नियुक्त किया गया। कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद जल्द ही नए सीजे की हाईकोर्ट में नियुक्ति हो सकेगी।
जस्टिस शर्मा को लेकर क्या विवाद है सुप्रीम कोर्ट जज मेहता ने कामकाज पर उठाए थे सवाल...हटाने की मांग की थी
सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस संदीप मेहता ने कार्यवाहक चीफ जस्टिस एसपी शर्मा के प्रशासनिक और न्यायिक कामकाज पर सवाल उठाते हुए सीजेआई सूर्यकांत से दूसरे राज्य से ‘तत्काल प्रभाव से’ चीफ जस्टिस नियुक्त करने का आग्रह किया था। जस्टिस मेहता ने 2,7 और 10 अगस्त को लिखे पत्र में कहा था कि दूसरी बेंचों में सूचीबद्ध कुछ केस ‘बिना वाजिब वजह’ जस्टिस शर्मा की बेंच में लाए गए। इनमें उदयपुर की ‘बेशकीमती जमीन’ से जुड़ी अपीलों का भी उल्लेख था जो जोधपुर मुख्य पीठ से संबंधित होने के बावजूद जयपुर में जस्टिस शर्मा की बेंच में सूचीबद्ध हुई। जोधपुर में 40 अदालतों वाली तैयार इमारत के उद्घाटन में देरी और बदलाव के निर्देश देने का मुद्दा भी उठाया गया।
ACJ एसपी शर्मा 5 तक रोस्टर से अलग, मामले दूसरी पीठ को भेजे जयपुर| हाईकोर्ट के कार्यवाहक सीजे एसपी शर्मा के खिलाफ वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों सुप्रीम कोर्ट जज संदीप मेहता की ओर से लगाए गए आरोपों पर बहिष्कार कर दिया। इससे एक्टिंग सीजे की कोर्ट में केसों की सुनवाई नहीं हो पाई। एक्टिंग सीजे सवा घंटे ही सुनवाई कर सके। हालांकि, 5 सितंबर तक जस्टिस एसपी शर्मा ने खुद को रोस्टर से अलग कर लिया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल का कहना है कि इस संबंध में बार एसोसिएशन सीजेआई को प्रतिवेदन भेजेगी और जस्टिस मेहता द्वारा लिखे गए पत्रों की जांच करवाए जाने का आग्रह किया जाएगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

