सुप्रीम कोर्ट बार में चुना गया डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा, गोपालगंज को मिली सम्मानित पहचान
छपरा के टैक्सेशन बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने चयनित कर सम्मानित किया। समारोह में अधिवक्ता बसंत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट किया और वरीय अधिवक्ताओं ने उनकी मेहनत और संघर्ष की प्रशंसा की। इस उपलब्धि से गोपालगंज व सारण में सुप्रीम कोर्ट प्रैक्टिस की नई संभावनाएँ खुलेंगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gopalganj
- Supreme Court Bar: Selected Brajesh Honored
सुप्रीम कोर्ट बार: चयनित ब्रजेश सम्मानित
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज|गोपालगंज
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता के लिए चयनित अधिवक्ता सह टैक्सेशन बार एसोसिएशन, छपरा के उपाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा को अधिवक्ताओं ने सम्मानित किया। अधिवक्ता बसंत कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा कुचायकोट के बंगालखाड़ गांव निवासी स्व. इंजीनियर जटाधारी ठाकुर के पुत्र हैं। उनके सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए चयन को गोपालगंज और सारण के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
सम्मान समारोह में वरीय अधिवक्ता बृजमोहन साह, अखिलेश सिंह, बजरंगी प्रसाद, लक्की कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने उनके लंबे विधि अनुभव, मेहनत, संघर्ष और प्रतिबद्धता की सराहना की। कहा कि यह उपलब्धि वर्षों के परिश्रम का परिणाम है।
जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की सदस्यता के लिए बोर्ड की ओर से करीब 650 अधिवक्ताओं का इंटरव्यू लिया गया था। इनमें डॉ. ब्रजेश कुमार शर्मा सहित 300 से अधिक अधिवक्ताओं का चयन हुआ है। सदस्यता मिलने के बाद चयनित अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकेंगे।
समारोह में डॉ. रुद्र नारायण शर्मा, डॉ. नारायण दत्त शर्मा, इंजीनियर ठाकुर राघवेन्द्र प्रताप शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. ब्रजेश को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट
- बिल गेट्स ने चेतावनी दी: गलत हाथों में एआई से 100 करोड़ जीवन का खतरा, सरकार से कड़े नियमों की माँग

