दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने शनिवार को दुमका में आयोजित मासिक लोक अदालत में तीन बेंचों के माध्यम से छह लंबित वादों को आपसी समझौते पर सुलझाया, जिससे कुल 81.32 लाख रुपये का निपटारा हुआ। अधिकारियों ने इस मंच को तेज़ और किफायती समाधान का साधन बताया और नागरिकों से अपने प्री‑लिटिगेशन मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत का उपयोग करने का आग्रह किया।

सौजन्य से:- prabhatkhabar.com
लोक अदालत में छह मामलों का निष्पादन, 81.32 लाख रुपये का हुआ समझौता
वादों को निष्पादित सीनियर सिविल जज वॉल्टर भेंगरा और अन्य | Prabhat Khabar Network
दुमका लोक अदालत में 6 मामले सुलझाए गए, जिसमें 81.32 लाख रुपये का समझौता हुआ. यह विवादों के त्वरित और किफायती समाधान का प्रभावी तरीका है.
प्रतिनिधि, दुमका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दुमका के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय, दुमका परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में कुल तीन बेंचों का गठन किया गया, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर छह वादों का निष्पादन करते हुए कुल 81 लाख 32 हजार रुपये की राशि का समझौता कराया गया.
आपसी सहमति से मामलों के निष्पादन पर जोर
लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर निष्पादन के लिए रखा गया था. संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों एवं पैनल अधिवक्ताओं ने पक्षकारों को आपसी समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान करने के लिए प्रेरित किया.
समय और धन की बचत का बताया माध्यम
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव ने कहा कि लोक अदालत विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान का प्रभावी माध्यम है. इसके जरिए पक्षकार समय और धन की बचत करते हुए अपने विवादों का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अपने लंबित विवादों के समाधान के लिए लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाएं.
कर्मचारियों और अधिवक्ताओं का रहा योगदान
लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों, न्यायिक पदाधिकारियों, पैनल अधिवक्ताओं एवं संबंधित विभागों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट

चैबासा में मासिक लोक अदालत में 45 मामलों का निपटारा

दुमका में मासिक लोक अदालत ने 6 मामलों का निपटारा, 81.32 लाख रुपये का समझौता

सरायकेला में मासिक लोक अदालत: 45 मामलों का निपटारा, ₹2.52 लाख की राजस्व संग्रह

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग पर कड़ी रोक, उल्लंघन पर तुरंत प्रथम‑चरण सीलिंग का आदेश

जम्मू कोर्ट ने JKCA के वार्षिक आम बैठक के किसी भी निर्णय को अंतरिम आवेदन के नतीजे तक रोकने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने टिकेट के अभाव को मुआवजे में बाधा नहीं माना, 8 लाख की राशि बरकरार रखी

सुप्रीम कोर्ट ने बीसीआई से 5‑साल के लॉ कोर्स में आयु सीमा हटाने की संभावनाएँ पूछी
ताज़ा ख़बरें
- आयोध्या दान मामले की वीडियो कॉन्फ्रेंस में व्यवधान पर पीआईपी ने सीजेआई से त्वरित कार्रवाई की मांग
- पाकुड़ लोक अदालत में 66 मामलों का त्वरित निपटारा, 2 लाख रुपये से अधिक की समझौता राशि तय
- स्थायी लोक अदालत से शीघ्र न्याय: नीतू जोशी का संदेश
- ब्यावर में राष्ट्रीय लोक अदालत: MACT मामलों की तेज़ सुलह पर जोर
- वर्चुअल कोर्टरूम में 20 मिनट की ब्लैकआउट: अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से रिकॉर्ड संरक्षण की मांग की
- अदालत में गवाह ने आजम खान पर पुलिस के झूठे आरोपों को नकारा
- सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी के चुनावी रोल निर्णय पर सवाल उठाया
- सुप्रीम कोर्ट के दिशा‑निर्देश: फर्जी FIR रद्द करने में हाईकोर्ट की विशिष्ट शक्ति

