होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई
वकील

सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की जूरी में आज जहीर अहमद भट बनाम भारत संघ के मामले में जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे को बहाल करने पर सुनवाई हो सकती है। 2025 के ऑक्टूबर में हुई पूर्व सुनवाई के बाद अदालत ने सॉलिसिटर जनरल को चार सप्ताह के भीतर दलीलों के प्रति उत्तर देने का समय दिया था। सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक हो चुके हैं, सरकार बनी है, और प्रगति हुई है, परन्तु निर्णय लेने से पहले हालिया घटनाओं पर भी विचार करना आवश्यक है।

27 सितंबर 2026 को 07:04 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6ab967110e94e2914e0eb737","slug":"a-hearing-on-the-restoration-of-jammu-and-kashmir-s-statehood-may-take-place-in-the-supreme-court-today-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: राज्य दर्जे की बहाली पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, पिछले साल अदालत ने कही थी यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

जम्मू-कश्मीर: राज्य दर्जे की बहाली पर सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है सुनवाई, पिछले साल अदालत ने कही थी यह बात

Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST

दुष्यंत शर्मा

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

Published by: दुष्यंत शर्मा

Updated Mon, 28 Sep 2026 12:27 AM IST

सार

जहूर अहमद भट बनाम भारत संघ के इस मामले में इससे पहले पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को सुनवाई हुई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को याचिकाकर्ताओं की दलीलों का जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था।

विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। जहूर अहमद भट बनाम भारत संघ के इस मामले में इससे पहले पिछले वर्ष 10 अक्तूबर को सुनवाई हुई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने सॉलिसिटर जनरल को याचिकाकर्ताओं की दलीलों का जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया था।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा गया था कि केंद्र के सॉलिसिटर जनरल ने अदालत की संविधान पीठ के सामने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिए जाने के संबंध में बयान दिया था।

विज्ञापन

मामले में कोर्ट के एक जज की ओर से पारित आदेश का हवाला देते हुए कहा गया था कि विधानसभा चुनाव होने के बाद राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि उमर अब्दुल्ला सरकार की कैबिनेट ने 18 अक्तूबर 2024 को एक प्रस्ताव पारित कर केंद्र से राज्य का दर्जा बहाल करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन

सॉलिसिटर जनरल ने इस पर कहा था कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं और एक चुनी हुई सरकार का गठन हो चुका है। पिछले छह वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर ने काफी प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर अंतिम निर्णय लेने से पहले पहलगाम जैसी कुछ हालिया घटनाओं पर भी विचार करना होगा। फिलहाल, जम्मू-कश्मीर प्रशासन और केंद्र सरकार इस मामले में बातचीत कर रहे हैं।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने याचिकाकर्ताओं के वकीलों की दलीलों का जवाब देने के लिए कुछ और समय मांगा था। इस पर पीठ ने उन्हें चार सप्ताह का समय देते हुए मामले को चार सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
वकील

कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया
वकील

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम
वकील

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा
वकील

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की
वकील

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान
वकील

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा
वकील

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा

सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
वकील

सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा

ताज़ा ख़बरें