कुसीयारगांव में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार कुसियारगांव के जैव विविधता उद्यान में विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर रखा गया। अधिवक्ताओं ने नालसा की जनकल्याण योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत, वैकल्पिक विवाद समाधान और पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी तथा 12 दिसंबर को होने वाले लोक अदालत से जुड़ा पम्पलेट वितरित किया। उपस्थित ग्रामीण व पर्यटकों को वन संरक्षण और पौधारोपण की सलाह भी दी गई।

सौजन्य से:- Hindustan
Araria News: राष्ट्रीय लोक अदालत की मिली जानकारी
Araria News: बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार विश्व पर्यटन दिवस पर कुसियारगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अधिवक्ताओं ने नालसा की योजनाओं, लोक अदालत और पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी। पारा विधिक स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया। कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Araria News: अररिया, विधि संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को कुसियारगांव स्थित जैव विविधता उद्यान में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) अररिया के पैनल अधिवक्ता श्रवण कुमार झा ने लोगों को विधिक जानकारी दी।
विधिक जानकारी
उन्होंने नालसा की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं वैकल्पिक विवाद समाधान (एडीआर) प्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। वहीं डीएलएसए के पूर्व पैनल अधिवक्ता विनीत प्रकाश ने विश्व पर्यटन दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लोगों से वन एवं पर्यावरण से जुड़ने की अपील की। मौके पर पारा विधिक स्वयंसेवक कुमोद कुमार पासवान ने मध्यस्थता केंद्र की उपलब्धता की जानकारी दी तथा आगामी 12 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित पम्पलेट का वितरण कर लोगों को जागरूक किया।
पर्यावरण संरक्षण
वन प्रमंडल द्वारा प्रतिनियुक्त एसबीओ गौरव कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लोगों को अपने खेतों एवं खाली पड़ी जमीनों पर अधिक से अधिक पौधारोपण करने की सलाह दी। इस अवसर पर केदार सिंह, यश कुमार, आलोक यादव, अनमोल यादव, आनंद कुमार, जितन ऋषिदेव, बबलू हांसदा, रामू ऋषिदेव, वसंत कुमार, वीरेश कुमार यादव, राकेश कुमार, अविनाश कुमार, सुनील मलिक, अंशु कुमार, पिंकू कुमार यादव सहित कई पर्यटक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकती है जम्मू‑कश्मीर के राज्य दर्जे पर सुनवाई

दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट जजों की गिनती भूलने का आरोप लगाया

सीईसी की आजीवन प्रतिरक्षा: जवाबदेही से दूर एक खतरनाक कदम

लाइक्स की चाह में सड़क पर स्टंट करने वाले नाबालिग को नहीं मिली जमानत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने सत्र न्यायालय का आदेश बरकरार रखा

2000 से अधिक नागरिकों ने CJI से SIR प्रक्रिया पर स्वयं‑मोटु कार्यवाही की मांग की

शिवहर में निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए जागरूकता अभियान

सुप्रीम कोर्ट में यूपीआई‑एमडीआर को चुनौती का मुक़दमा

सुप्रीम कोर्ट में भ्रष्ट न्यायाधीशों का जाल: दुश्यंत दवे का खुलासा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में 2000 रुपये से ऊपर के यूपीआई लेनदेन पर 0.4% एमडीआर की वैधता पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट में 2,000 रुपये से ऊपर के UPI लेन‑देनों पर 0.4% शुल्क को लेकर याचिका पर सुनवाई
- सुप्रीम कोर्ट ने 0.4% यू.पी.आई. व्यापारिक लेनदेन शुल्क को चुनौती देने वाले याचिका पर सुनवाई तय की
- हिंदू परिवार की सहदायिक संपत्ति में बेटियों को मिलता है बराबर हिस्सा
- दुमका लोक अदालत में छह विवादों का निपटारा, 81.32 लाख की समझौता राशि तय
- कोडरमा की लोक अदालत ने 16 मामलों का निपटारा, 15.58 लाख रुपये की समेट
- चैबासा में मासिक लोक अदालत में 45 मामलों का निपटारा
- सीबीआई विशेष अदालत में नेटवर्क व्यवधान, कार्यवाही एक महीने से रुकाव में

