होमलॉ स्कूलCU‑UP के लॉ छात्रों ने उन्नाव जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही देखी
लॉ स्कूल

CU‑UP के लॉ छात्रों ने उन्नाव जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही देखी

12 सितंबर को छात्रों ने उन्नाव में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, वैवाहिक एवं छोटे मामलों की सुनवाई देखी, जहाँ पक्षकारों के बीच आपसी समझौते पर जोर दिया गया। उन्होंने कक्षा में पढ़ाए गए मध्यस्थता, सुलह और बातचीत जैसे विषयों को वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया से जोड़ा और इस अनुभव के महत्व को समझा।

12 सितंबर 2026 को 12:04 pm बजे
CU‑UP के लॉ छात्रों ने उन्नाव जिला न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही देखी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Unnao

- Nawabganj

- Unnao District Court Visit | CU UP Law Students Observe Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचे सीयू-यूपी के लॉ छात्र:उन्नाव जिला न्यायालय में सिविल, वैवाहिक और अन्य मामलों की कार्यवाही देखी

- कॉपी लिंक

कानून की पढ़ाई को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के लिए नवाबगंज स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश (सीयू-यूपी) के लॉ छात्रों ने शनिवार को उन्नाव जिला न्यायालय का दौरा किया। छात्रों ने 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की कार्यवाही को करीब से देखा और विवादों के आपसी सहमति से निस्तारण की प्रक्रिया को समझा।

लोक अदालत की कार्यवाही के दौरान छात्रों ने सिविल, वैवाहिक विवादों और छोटे अन्य मामलों की सुनवाई देखी। उन्होंने समझा कि लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के दौरान पक्षकारों के बीच आपसी सहमति और समझौते से विवाद खत्म कराने पर विशेष जोर दिया जाता है।

न्यायिक अधिकारियों ने पक्षकारों को बातचीत के जरिए व्यावहारिक समाधान तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। अधिवक्ताओं ने भी अपने पक्षकारों को समझौते और समाधान के विभिन्न विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान उन्नाव की प्रभारी जिला जज कविता मिश्रा, प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट अनिल कुमार शुक्ला और प्रभारी एडिशनल सिविल जज आकांक्षा बाजपेई मौजूद रहीं। सीयू-यूपी की ओर से लीगल स्टडीज के असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव भारतीय द्विवेदी और रौनक तिवारी के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने लोक अदालत की कार्यवाही का अवलोकन किया।

दौरे के दौरान छात्रों ने कक्षा में पढ़ाए जाने वाले मध्यस्थता, बातचीत, सुलह, क्लाइंट काउंसलिंग, नेगोशिएशन और कॉन्फ्लिक्ट रिजॉल्यूशन जैसे विषयों को वास्तविक न्यायिक प्रक्रिया से जोड़कर समझा। छात्रों ने जाना कि हर विवाद का समाधान लंबी मुकदमेबाजी से ही हो, यह जरूरी नहीं है। कई मामलों में बातचीत और आपसी सहमति से भी प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है।

असिस्टेंट प्रोफेसर गौरव भारतीय द्विवेदी ने बताया कि ऐसे कोर्ट विजिट छात्रों को कानून की वास्तविक दुनिया से जोड़ते हैं। इससे उन्हें समझ आता है कि कानूनी विशेषज्ञ की भूमिका केवल अदालत में दलील देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को उचित कानूनी सलाह देना, विवादों का समाधान खोजना और जरूरतमंदों तक न्याय पहुंचाने में मदद करना भी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रासुका के तहत आकृति चौधरी की नजरबंदी रद्द की, प्रशासन को दंडित किया
लॉ स्कूल

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रासुका के तहत आकृति चौधरी की नजरबंदी रद्द की, प्रशासन को दंडित किया

बाराबंकी में राष्ट्रीय लोक अदालत: विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जनता को समझाया प्रक्रिया
लॉ स्कूल

बाराबंकी में राष्ट्रीय लोक अदालत: विधि छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से जनता को समझाया प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट की नई पहल: कानून‑न्याय पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट की नई पहल: कानून‑न्याय पर मासिक व्याख्यान श्रृंखला शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधूरे प्रोजेक्ट में बिल्डर की देरी का बोझ खरीदारों से हटाया
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के अधूरे प्रोजेक्ट में बिल्डर की देरी का बोझ खरीदारों से हटाया

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: BCI को कानून छात्रों के व्यवहार पर कोई शक्ति नहीं
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: BCI को कानून छात्रों के व्यवहार पर कोई शक्ति नहीं

सुप्रीम कोर्ट में अभी तक कानून के विद्वानों की नियुक्ति नहीं हुई
लॉ स्कूल

सुप्रीम कोर्ट में अभी तक कानून के विद्वानों की नियुक्ति नहीं हुई

SC जस्टिस भुइयां ने NLU दीक्षांत में छात्रों की सवाल पूछने की आज़ादी पर जोर दिया
लॉ स्कूल

SC जस्टिस भुइयां ने NLU दीक्षांत में छात्रों की सवाल पूछने की आज़ादी पर जोर दिया

सवाल पूछना विद्रोह नहीं: न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने विश्वविद्यालयों में खुली चर्चा की वकालत की
लॉ स्कूल

सवाल पूछना विद्रोह नहीं: न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां ने विश्वविद्यालयों में खुली चर्चा की वकालत की

ताज़ा ख़बरें