होमअपराधDelhi News: 42 साल बाद कानून के शिकंजे में, 1984 के मर्डर केस का भगोड़ा आरोपी यूपी से गिरफ्तार, पुलिस ने यूं खोला राज
अपराध

Delhi News: 42 साल बाद कानून के शिकंजे में, 1984 के मर्डर केस का भगोड़ा आरोपी यूपी से गिरफ्तार, पुलिस ने यूं खोला राज

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विकासपुरी में 1984 में हुई हत्या के मामले में 42 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी नत्थूलाल को यूपी के हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है। नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच…

23 अगस्त 2026 को 05:55 am बजे
Delhi News: 42 साल बाद कानून के शिकंजे में, 1984 के मर्डर केस का भगोड़ा आरोपी यूपी से गिरफ्तार, पुलिस ने यूं खोला राज

सौजन्य से:- Navbharat Times

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने विकासपुरी में 1984 में हुई हत्या के मामले में 42 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी नत्थूलाल को यूपी के हरदोई से गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को 42 सालों से फरार चल रहे अपराधी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने विकासपुरी में हुई हत्या के मामले को सुलझाते हुए 42 साल से फरार चले रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

18 अगस्त को गिरफ्तार हुआ अपराधी

क्राइम ब्रांच ने 65 वर्षीय आरोपी नत्थू उर्फ नत्थूलाल को यूपी से गिरफ्तार किया है। इसे 18 अगस्त 2026 को दबोचा गया, जो जनकपुरी थाने में 23 मई 1984 को दर्ज हत्या में वॉन्टेड था। पूछताछ में नत्थू ने बताया कि वह यूपी के अलग-अलग शहरों की थोक सब्जी मंडियों में काम करता रहा और शादी नहीं की। इस पर यूपी के फर्रुखाबाद थाने में 2005 में अपहरण का केस भी दर्ज मिला है।

क्या था पूरा मामला

स्पेशल सीपी (क्राइम) एचजीएस धालीवाल के मुताबिक, विकासपुरी स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में 22-23 मई 1984 की दरम्यानी रात को एक शव मिला। यूपी के सीतापुर जिला निवासी मृतक अशोक कुमार की बॉडी पर चाकू के कई वार किए गए थे। सीतापुर निवासी भभूति प्रसाद को गिरफ्तार किया गया और चाकू भी बरामद कर लिया गया।

अवैध संबंधों के शक में की हत्या

नत्थूलाल ने दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में दोस्त के साथ मिलकर विकासपुरी के एक पार्क में अशोक नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन नत्थूलाल ही फरार चल रहा था।

15 साल से फरार चल रहे आरोपी को भी पकड़ा

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले भी दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली के एक मामले में करीब 15 साल से फरार चल रहे 72 वर्षीय आरोपी हरि सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया था। दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में बड़े पैमाने पर अंतर-राज्यीय तलाशी के बाद स्पेशल सेल की साउथ-वेस्टर्न रेंज की टीम ने आरोपी को पकड़ा था।

लेखक के बारे मेंदीपांशुदीपांशु वर्तमान में 'नवभारत टाइम्स ऑनलाइन' में कंसल्टेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ. भीम राव अंबेडकर कॉलेज से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन और आईआईएमसी (IIMC) दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। मीडिया इंडस्ट्री में एक साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले दीपांशु ने अपने करियर की शुरुआत साल 2025 में 'NDTV इंडिया' से की थी।उन्हें डिजिटल न्यूज रूम की तेज रफ्तार और ब्रेकिंग न्यूज कल्चर की अच्छी समझ है। दीपांशु की मुख्य रुचि राजनीति और क्राइम खबरों में है। वह बिहार चुनाव 2025, बजट 2026 और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को कवर कर चुके हैं। इसके अलावा वह यूटिलिटी, लोकल, जंगल न्यूज और गुड न्यूज जैसी खबरों पर भी लगातार काम करते हैं।सोशल मीडिया और गूगल ट्रेंड्स पर उनकी खास नजर रहती है। वह इंटरनेट पर वायरल हो रहे मुद्दों और पाठकों की पसंद को समझकर खबरों को बहुत सरल, सटीक और असरदार तरीके से पेश करते हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up
अपराध

सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।
अपराध

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।
अपराध

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।
अपराध

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई
अपराध

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
अपराध

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट

ताज़ा ख़बरें