कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन भाजपा ने वंदे मातरम् मुद्दे पर कांग्रेस के निर्णय की आलोचना की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस निर्णय को राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया और कहा कि कोई राजनीतिक दल या…

सौजन्य से:- Hindustan
कांग्रेस देश के कानून और संविधान से ऊपर नहीं : नितिन नवीन
भाजपा ने वंदे मातरम् मुद्दे पर कांग्रेस के निर्णय की आलोचना की। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस निर्णय को राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया और कहा कि कोई राजनीतिक दल या व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं हो सकता। भाजपा वंदे मातरम् के सम्मान और विरासत के लिए जागरूकता अभियान शुरू करेगी।
नई दिल्ली, एजेंसी। भाजपा ने शनिवार को एक प्रस्ताव पारित कर वंदे मातरम् मुद्दे पर कांग्रेस के निर्णय की कड़ी आलोचना की। प्रस्ताव में कांग्रेस के वंदे मातरम् के सिर्फ दो शुरुआती पद ही गाने के निर्णय को राष्ट्रीय गीत का अपमान करार दिया गया। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस समेत कोई भी राजनीतिक दल या व्यक्ति देश के कानून और संवैधानिक संस्थाओं से ऊपर नहीं हो सकता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में संगठन के नए पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने के बाद नवीन ने कहा, ‘भाजपा कांग्रेस कार्यसमिति के 19 अगस्त को लिए उस फैसले का स्पष्ट विरोध और कड़ी निंदा करती है, जिसमें उसने 1937 के प्रस्ताव को दोहराते हुए कांग्रेस कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत को सिर्फ दो पदों तक सीमित कर दिया है। यह वंदे मातरम् को राजनीतिक लाभ, सांप्रदायिक दबाव, तुष्टिकरण और संकीर्ण वोट बैंक के दायरे में लाने की कोशिश है। वंदे मातरम् के सम्मान और ऐतिहासिक विरासत से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’
राष्ट्रीय गीत का अपमान
नवीन ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति का कोई प्रस्ताव देश के कानूनों और संविधान से ऊपर नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘1937 में किए किसी राजनीतिक समझौते को 1950 के संवैधानिक बंदोबस्त और 2026 में संसद द्वारा बनाए गए कानून से ऊपर नहीं रखा जा सकता। 30 जुलाई को संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान जन-गण-मन के बराबर कानूनी दर्जा दे दिया है। इसका अपमान अपराध है, जिसके तहत तीन साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।’
जागरूकता अभियान की घोषणा
देशभर में जागरूकता अभियान शुरू करेंगे
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी वंदे मातरम् के इतिहास, अर्थ, राष्ट्रीय महत्व और गौरवशाली विरासत को देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए जल्द एक विशेष अभियान आरंभ करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनता को महात्मा गांधी के उस बयान की जानकारी भी देंगे, जिसमें उन्होंने वंदे मातरम् को साम्राज्यवाद विरोधी और शुद्धतम राष्ट्रीय भावना से जुड़ा हुआ बताया था। उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीत के सभी छह छंदों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विधानसभा चुनाव की तैयारी
पार्टी सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 पदाधिकारियों वाली नई राष्ट्रीय टीम की इस बैठक में सात राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जमीनी स्तर पर लामबंदी और सरकारी पहलों को जनता तक पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट वीकली राउंड अप : सुप्रीम कोर्ट के कुछ खास ऑर्डर/जजमेंट पर एक नज़र | Supreme Court Weekly Round-Up, Supreme Court, Weekly Round-Up

आज, 23 अगस्त को, राष्ट्रीय सभा ने छह मसौदा कानूनों को मंजूरी देने के लिए मतदान किया।

राष्ट्रीय विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण कानूनों और संहिताओं को पारित करने के लिए मतदान किया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बंद कमरे में जातिसूचक गाली देने पर SC/ST कानून लागू नहीं, जानिए ‘Public View’ की कानूनी शर्त

राष्ट्रीय विधानसभा ने छह कानूनों को पारित करने के लिए मतदान किया और दंड संहिता में संशोधनों पर चर्चा की।

"गांवों को कानून की समझ" मॉडल का शुभारंभ समारोह: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गांवों तक कानून को पहुंचाना।

झारखंड हाईकोर्ट में आपराधिक अपीलों का 'चौंकाने वाला पेंडिंग मामला': सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के मामले में 44 साल की देरी पर चिंता जताई

वकील मुवक्किल के खिलाफ गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए नहीं कर सकता क्योंकि वह विरोधी बन गई है: सुप्रीम कोर्ट
ताज़ा ख़बरें
- यमुना पर्यावरणः आर्ट ऑफ लिविंग पर लगा था 5 करोड़ जुर्माना, लौटाने का सुप्रीम आदेश - Supreme court orders refund rs 5 crore fine sri sri ravishankars art of living yamuna environment - Satya Hindi
- ‘जब तक वकील चाहेंगे, मैं BCI चेयरमैन रहूंगा’, सुप्रीम कोर्ट में याचिका के बीच मनन मिश्रा का करारा पलटवार
- मां की गवाही से दोषी ठहरा बेटा, धनबाद की अदालत ने भाई की पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमले के आरोपी को दी 7 साल की सजा - dhanbad court benu gorai gets 7 years for axe attack on sister in law
- रियल एस्टेट व्यापार कानून: रियल एस्टेट बाजार में हेरफेर करने के सख्त निषिद्ध कृत्य
- सऊदी नहीं इन देशों का कानून है सबसे सख्त, छोटी सी गलती पर मिलती है मौत!
- सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार के खिलाफ मामला रद्द किया, कहा- एफआईआर के पीछे गुटीय विवाद आपराधिक दोषी नहीं | आपराधिक कानून का इस्तेमाल गुटीय झगड़ों को निपटाने के लिए नहीं किया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया
- 2008 के रंगदारी मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 साल बाद कानून के शिकंजे में आया 72 साल का भगोड़ा
- राष्ट्रीय विधानसभा ने संशोधित पेट्रोलियम कानून को आधिकारिक तौर पर पारित कर दिया।

