सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों के पीछे की पहचान के लिए CBI जांच का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि वह गुमनाम शिकायतों की जाँच के लिए CBI को निर्देश देगी, जिससे यह पता चल सके कि इन शिकायतों के पीछे मुख्यतः बिल्डर और कुछ वकील हैं। यह कदम तब उठाया गया जब बिल्डरों द्वारा बैंकों के साथ मिलीभगत कर सबवेंशन योजना का दुरुपयोग करने के कारण घर खरीदारों को दीर्घकालिक समस्या झेलनी पड़ रही थी। अदालत ने CBI को FIR दर्ज करने और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक ले जाने का आदेश भी दिया।

सौजन्य से:- Navbharat Times
इन शिकायतों की CBI जांच का आदेश देंगे
चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी.मोहना की बेंच ने कहा कि हम इन शिकायतों की CBI जांच के आदेश देंगे ताकि पता चल सके कि इनके पीछे कौन है। यह बात तब कही गई जब एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने उन बिल्डर्स की जांच पर CBI की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी, जिन्होंने बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से सबवेंशन स्कीम का गलत इस्तेमाल किया था। इसके कारण घर खरीदारों को दशकों तक इंतजार करने के बाद भी अपने सपनों का घर मिलने की कोई उम्मीद नहीं बची, फिर भी उन्हें EMI भरनी पड़ रही थी।शिकायतकर्ता में अधिकतर बिल्डर होंगे
CJI सूर्यकांत ने पूछा कि इन मामलों में बिल्डरों की तरफ से कौन वकील पेश हो रहे हैं? आप लोगों (बिल्डरों) ने हमें गुमनाम शिकायतें भेजनी शुरू कर दी हैं? आप लोग नहीं जानते कि हम कितने अड़ियल किस्म के लोग हैं।भाटी की ओर मुड़ते हुए CJI ने अगली सुनवाई की तारीख पर कहा कि हम आपको शिकायतों का एक और सेट देंगे। आप उनकी जांच करें और पता लगाएं कि इन्हें लिखने के लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं। हमारा मानना है कि इनमें से ज्यादातर बिल्डर होंगे और जाहिर है, कुछ वकील भी होंगे जिन्होंने उन्हें गलत सलाह दी होगी।
बेंच ने कहा- हम उन्हें पकड़ लेंगे
बेंच ने कहा कि हम उन्हें पकड़ लेंगे। क्या आपको लगता है कि हम इससे डर जाएंगे? हम CBI को FIR दर्ज करने और उनकी जांच करने का निर्देश देंगे। हम इसे तार्किक नतीजे तक पहुंचाएंगे। पिछले साल अप्रैल में, सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों और बैंकों द्वारा सबवेंशन एग्रीमेंट के गलत इस्तेमाल की CBI जांच का आदेश दिया था। पिछली सुनवाई में, भाटी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि CBI ने 50 FIR दर्ज की हैं और उनमें से 18 की जांच पूरी कर ली है, साथ ही सक्षम अदालतों में 17 चार्जशीट और एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है।उन्होंने कहा कि कई बैंक अधिकारी बिल्डरों के साथ मिलीभगत में पाए गए और चार्जशीट में आरोपियों के तौर पर उनके नाम शामिल किए गए, और एजेंसी ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधान लागू किए हैं। CBI ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, HDFC बैंक और ICICI बैंक से बैंक अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी मांगी है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Delhi Court Orders FIR Against X User Karishma Aziz Over 'Derogatory' Posts Targeting Hinduism, PM Modi, Savarkar

मक्के के खेत के विवाद से शुरू हुआ तिहरा हत्याकांड, रांची कोर्ट ने 11 को उम्रकैद की सजा दी

दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU काउंटिंग पर रोक की चेतावनी, आज सुनवाई में लेगा सख्त फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने जजों के खिलाफ गुमनाम शिकायतों पर CBI जांच का आदेश, बिल्डरों को दी कड़ी फटकार

जोधपुर हाईकोर्ट निर्माण दोष मामले में 8 पर अंतरिम जमानत, 1 लाख बॉन्ड पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों को दी कड़ी मार, बिल्डरों पर लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने ब्लॉक किया: यूएस पोस्टल सर्विस ने ट्रम्प के मेल वोटिंग सिस्टम को रोक दिया

राज्य की ज़िम्मेदारी: विश्वविद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- वोटर सूची से नाम कटने की 47 लाख शिकायतों की सुनवाई, 21 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में
- इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गवाह बयानों की ऑडियो‑वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य कर दी
- सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया: निरस्त नियमों के तहत प्रोमोशन का अधिकार नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने माँ के बांग्लादेश निर्वासन पर केंद्र को जवाब‑देने का नोटिस जारी किया
- हाई कोर्ट ने तय किया, महिला की स्वयं की वाणिज्यिक कार्यवाही पर इमरॉल ट्रैफ़िक एक्ट के तहत आईटी एक्ट की धारा 4‑5 लागू नहीं
- सुप्रीम कोर्ट ने इमान मजारि-हजिर और हादी चट्टा को जेल से रिहा करने का आदेश दिया
- उच्च न्यायालय के हल्द्वानी स्थलांतरण को रोकने के लिए वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में पुनरावलोकन याचिका दायर की
- सुप्रीम कोर्ट: कार्यवाहक कर्मचारियों को पुराने नियमों पर पदोन्नति का कोई स्वचालित दावा नहीं

