होमअपराधमक्के के खेत के विवाद से शुरू हुआ तिहरा हत्याकांड, रांची कोर्ट ने 11 को उम्रकैद की सजा दी
अपराध

मक्के के खेत के विवाद से शुरू हुआ तिहरा हत्याकांड, रांची कोर्ट ने 11 को उम्रकैद की सजा दी

31 अगस्त 2023 को सूअर के कारण मक्के के खेत में हुए विवाद के बाद झामेश्वर बेदिया तथा उनकी दो पत्नियों की हत्या कर दी गई। रांची के सिविल कोर्ट ने इस तीन साल पुराने मामले में 11 आरोपियों को आजीवन कारावास और 50,000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

18 सितंबर 2026 को 04:05 am बजे
मक्के के खेत के विवाद से शुरू हुआ तिहरा हत्याकांड, रांची कोर्ट ने 11 को उम्रकैद की सजा दी

सौजन्य से:- etvbharat.com

मक्के के खेत से शुरू हुआ विवाद बना तिहरे हत्याकांड की वजह, अदालत ने सुनाई 11 को उम्रकैद

रांची के सिविल कोर्ट ने तीन साल पहले हुई तिहरे हत्याकांड मामले में 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. प्रशांत कुमार की रिपोर्ट.

Published : September 18, 2026 at 8:28 AM IST

रांची: ओरमांझी थाना क्षेत्र के गुंजा देवनजारा गांव में करीब तीन साल पहले हुए तिहरे हत्याकांड में अदालत ने 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अपर न्यायायुक्त अरविंद कुमार की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के बाद सभी दोषियों को आजीवन कारावास के साथ 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

31 अगस्त 2023 का है मामला

तिहरे हत्याकांड का यह मामला 31 अगस्त 2023 का है. घटना के बाद मामले की जांच पुलिस ने शुरू की. सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता साबित करने का प्रयास किया. अदालत ने साक्ष्यों की समीक्षा के बाद सभी 11 आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी करार दिया था.

मंगलवार को दोषसिद्धि के बाद गुरुवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए अदालत ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. सजा पाने वालों में सहजनाथ बेदिया, राजो देवी, संजीत बेदिया, रंजीत बेदिया, हेमंत बेदिया, महेंद्र बेदिया, पंचित बेदिया, कामेश्वर बेदिया, बेदिया, अनुज बेदिया और सुकरा मुंडा शामिल हैं. अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.

तीन साल पुराने मामले में आया फैसला

31 अगस्त 2023 को हुई इस वारदात के बाद से मामला अदालत में विचाराधीन था. लंबे समय तक चली सुनवाई में अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों तथा साक्ष्यों पर विचार करने के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को दोषी माना था.

क्या थी पूरी घटना

अभियोजन के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे हथियारों से लैस आरोपियों ने झामेश्वर बेदिया के घर पर हमला कर दिया था. हमले में झामेश्वर बेदिया और उनकी दोनों पत्नी सरिता देवी व संजू देवी की मौत हो गई थी. घटना के दौरान उन्हें लोहे की कुदाल, चापड़ और तलवार जैसे हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया गया था. बताया गया कि घटना की शुरुआत खेत में सूअर घुसने को लेकर हुए विवाद से हुई थी. सूअर के मक्के की खेत में घुसने और फसल को नुकसान पहुंचाने को लेकर झामेश्वर बेदिया और सहजनाथ के परिवार के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया और तीन लोगों की जान चली गई.

ये भी पढ़ें: 16 साल बाद नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में आया कोर्ट का फैसला, 72 वर्षीय दोषी को उम्रकैद

बोकारो में पत्नी के हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा, साल 2024 का है मामला

6 साल पहले जिसे मृत मान किया अंतिम संस्कार, वह गोरखपुर में काट रहा उम्रकैद की सजा!

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों के पीछे की पहचान के लिए CBI जांच का आदेश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों के पीछे की पहचान के लिए CBI जांच का आदेश दिया

Delhi Court Orders FIR Against X User Karishma Aziz Over 'Derogatory' Posts Targeting Hinduism, PM Modi, Savarkar
अपराध

Delhi Court Orders FIR Against X User Karishma Aziz Over 'Derogatory' Posts Targeting Hinduism, PM Modi, Savarkar

दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU काउंटिंग पर रोक की चेतावनी, आज सुनवाई में लेगा सख्त फैसला
अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU काउंटिंग पर रोक की चेतावनी, आज सुनवाई में लेगा सख्त फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने जजों के खिलाफ गुमनाम शिकायतों पर CBI जांच का आदेश, बिल्डरों को दी कड़ी फटकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने जजों के खिलाफ गुमनाम शिकायतों पर CBI जांच का आदेश, बिल्डरों को दी कड़ी फटकार

जोधपुर हाईकोर्ट निर्माण दोष मामले में 8 पर अंतरिम जमानत, 1 लाख बॉन्ड पर रिहा
अपराध

जोधपुर हाईकोर्ट निर्माण दोष मामले में 8 पर अंतरिम जमानत, 1 लाख बॉन्ड पर रिहा

सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों को दी कड़ी मार, बिल्डरों पर लगाई फटकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने गुमनाम शिकायतों को दी कड़ी मार, बिल्डरों पर लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने ब्लॉक किया: यूएस पोस्टल सर्विस ने ट्रम्प के मेल वोटिंग सिस्टम को रोक दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने ब्लॉक किया: यूएस पोस्टल सर्विस ने ट्रम्प के मेल वोटिंग सिस्टम को रोक दिया

राज्य की ज़िम्मेदारी: विश्वविद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश
अपराध

राज्य की ज़िम्मेदारी: विश्वविद्यालयों में छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश

ताज़ा ख़बरें