होमवकीलहवेली खड़गपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, 12 सितंबर को होगा सत्र
वकील

हवेली खड़गपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, 12 सितंबर को होगा सत्र

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मुंगेर के अधिकारी और पैनल वकील शिव शंकर बनर्जी तथा पीएलवी सुनीता देवी ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्य व लाभों के बारे में बताया। 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में आपसी सहमति से विवादों का त्वरित निपटारा होगा, जिससे समय‑धन की बचत होगी। उन्होंने निवासियों से अपील की कि वे लंबित मामलों को लेकर इस मंच का अधिकतम उपयोग करें।

5 सितंबर 2026 को 02:32 pm बजे
हवेली खड़गपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान, 12 सितंबर को होगा सत्र

सौजन्य से:- Hindustan

Bhagalpur News: मुंगेर: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। अधिवक्ता शिव शंकर बनर्जी ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें आपसी सहमति से मामलों का समाधान किया जाएगा। पीएलवी सुनीता देवी ने ग्रामीणों को लाभ उठाने की अपील की।

Bhagalpur News: हवेली खड़गपुर से दुर्गेश सिंह की रिपोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुंगेर के सचिव के निर्देश पर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर शनिवार को प्रखंड के बैजलपुर मोड़, गोबड्डा और लड़ुई में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता शिव शंकर बनर्जी एवं पीएलवी सुनीता देवी ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के उद्देश्यों और इसके लाभों की जानकारी दी। पैनल अधिवक्ता शिव शंकर बनर्जी ने बताया कि 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाता है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि लंबित मामलों के पक्षकार राष्ट्रीय लोक अदालत में पहुंचकर आपसी सहमति से विवाद का समाधान करा सकते हैं। पीएलवी सुनीता देवी ने ग्रामीणों को बताया कि लोक अदालत में किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का समाधान कराया जाता है। इससे समय और धन की बचत होती है तथा लंबे समय तक चलने वाली न्यायिक प्रक्रिया से भी राहत मिलती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें