अमृतसर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: 31 बेंचों से 30,000 मामलों का आपसी समाधान
अमृतसर जिला न्यायालय ने 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के मुख्यालय में 25 बेंचों के साथ अजनाला और बाबा बकाला साहिब में भी बेंचें गठित की गई हैं, तथा लेबर कोर्ट और स्थायी लोक अदालत की एक‑एक बेंच भी शामिल है। इस कार्यक्रम में लगभग 30 हज़ार दीवानी, वैवाहिक, दुर्घटना, चेक बाउंस, श्रम, बैंक व यूटिलिटी बिलों से जुड़े विवादों सहित कई समझौतायोग्य आपराधिक मामलों का निपटारा किया जाएगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- National Lok Adalat Today... Disputes Will Be Resolved Through Mutual Consent
राष्ट्रीय लोक अदालत आज... आपसी सहमति से होगा विवादों का निपटारा
- कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अमृतसर
जिला अमृतसर की अदालतों में 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अमृतसर में कुल 31 बेंच गठित किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी जानकारी देते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरपर् सन, जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण अमृतसर जतिंदर कौर ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लंबित एवं मुकदमा-पूर्व मामलों का आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जिला मुख्यालय अमृतसर में 25 बेंच, अजनाला में 3 बेंच तथा बाबा बकाला साहिब में 2 बेंच गठित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पात्र मामलों की सुनवाई के लिए लेबर कोर्ट का 1 बेंच तथा स्थायी लोक अदालत का 1 बेंच भी गठित किया गया है।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान लगभग 30,000 मामलों को सुनवाई एवं निपटारे के लिए रखा जाना प्रस्तावित है। इनमें दीवानी मामले, वैवाहिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा मामले, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस के मामले, श्रम विवाद, बैंक रिकवरी मामले, बिजली एवं पानी के बिलों से संबंधित विवाद, राजस्व मामले तथा कानून के अनुसार निपटाए जा सकने वाले अन्य समझौतायोग्य आपराधिक मामले शामिल हैं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
हाई कोर्ट का नया आदेश: स्ट्रीट वेंडरों को जब्ती के 24 घंटे में सीज़र मेमो मिलेगा

गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: मोटर चालान से वैवाहिक वाद तक सबका निपटारा

गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत: मोटर चालान से लेकर बिजली बिल तक सबका होगा निपटारा

सर्वर त्रुटि 500 – कृपया पुनः प्रयास करें

पीलीभीत में 12 सितंबर को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने तलाक‑ए‑हसन को वैध ठहराते हुए पंजीकरण को 2024 के नए अधिनियम के अंतर्गत निर्देशित किया

बक्सर के व्यवहार न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोकअदालत, 90‑दिन पुराने ई‑चालानों पर 50% छूट

कैराना में लोक अदालत: 12 सितंबर को लंबित ट्रैफ़िक चालानों का निपटारा, पुलिस ने किया जागरूकता अभियान
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,858 मामलों की सुनवाई, छह बेंचों के साथ
- पटना में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का सत्र: ट्रैफ़िक जुर्माने से लेकर पारिवारिक झगड़ों का त्वरित निपटारा
- सर्वर त्रुटि 500 – साइट अस्थायी रूप से अनुपलब्ध
- विजय माल्या पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों से बच नहीं पाएंगे, एडी ने कहा बकाया वसूली से मामला खत्म नहीं होगा
- 12 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत, छोटे‑बड़े विवादों का त्वरित सुलह‑समझौता समाधान
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी पहुँच समस्या
- सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
- शुजालपुर में नेशनल लोक अदालत: 18 खंडपीठों पर लंबित मामलों का निपटारा

