सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को 6 हफ्ते में ऑडिटेड खाते और फीस-खर्च का ब्योरा जमा करने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को यह आदेश दिया कि वे छह हफ्ते के भीतर ऑडिटेड खाते, सरप्लस आय, खर्च, फीस संग्रह और कर्मचारी वेतन के विवरण सहित शिक्षा के सार्वजनिक हित के लिए कार्य कर रहे हैं। इस निर्णय के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विश्वविद्यालयों के प्रशासनिक, भर्ती और अध्यापक विवरण भी माँगे गये हैं।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court Order: Private Universities Must Submit Audit Reports
सुप्रीम कोर्ट बोला-प्राइवेट यूनिवर्सिटी मुनाफे के लिए नहीं चल सकती:6 हफ्ते में ऑडिटेड खाते और फीस-खर्च का ब्योरा मांगा
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि निजी यूनिवर्सिटी मुनाफे के लिए नहीं चल सकतीं। उनका उद्देश्य शिक्षा के बड़े सार्वजनिक हित की सेवा करना होना चाहिए।
कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छह हफ्ते में ऑडिटेड खातों की जानकारी देने का आदेश दिया। इसमें सरप्लस आय, खर्च, फीस कलेक्शन और कर्मचारियों की सैलरी का ब्योरा शामिल है।
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने एडमिशन, भर्ती और पढ़ाई के स्तर से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। कोर्ट ने कहा कि इन संस्थानों को केवल कमाई के उद्योग की तरह चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
दरअसल, यह आदेश एमिटी यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में दिया गया है। इसमें एक छात्रा ने कॉलेज रिकॉर्ड में नाम बदलने की मांग की थी, जिसके बाद उसे परेशान किया गया।
कोर्ट पहले भी दे चुका निर्देश
कोर्ट ने नवंबर 2025 में भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए थे। तब उनसे यूनिवर्सिटी बनाने की प्रक्रिया, दी गई सुविधाओं और “नो प्रॉफिट नो लॉस” नियम लागू करने वाले ढांचे की जानकारी मांगी गई थी।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बताना होगा कि एडमिशन के समय और कोर्स के दौरान छात्रों से कितनी फीस ली गई। उन्हें टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती करने वाले बोर्ड की जानकारी भी देनी होगी।
एमिटी यूनिवर्सिटी मामले की जांच
एमिटी यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में कोर्ट ने याचिकाकर्ता छात्रा के साथ हुई घटना की शुरुआती जांच करने को कहा था।
कमेटी को एमिटी यूनिवर्सिटी से संपर्क करके सबूत जुटाने का भी निर्देश दिया गया था। छात्रा के वकील ने कोर्ट को बताया कि कई बार याद दिलाने के बावजूद कई गवाह बयान देने के लिए सामने नहीं आ रहे हैं।
इसके बाद कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और सभी संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया। कोर्ट ने अंतिम रिपोर्ट अगली सुनवाई की तारीख तक जमा करने को कहा।
नो प्रॉफिट-नो लॉस मॉडल और कानूनी नियम
भारत में कॉलेज कोई निजी बिजनेस नहीं, बल्कि ट्रस्ट या सोसाइटी के तहत चलने वाली सेवा संस्थान होते हैं। इनका मकसद मुनाफा कमाना नहीं, सिर्फ अपनी लागत निकालना होता है।
यदि फीस से कोई बचत होती भी है, तो मालिक उसे अपनी जेब में नहीं रख सकते; वह पूरा पैसा कॉलेज और पढ़ाई के सुधार में ही लगाना पड़ता है और इसका पाई-पाई का हिसाब पारदर्शी रखना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
--------------------------------
ये खबर भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट बोला-तमिलनाडु में हिंदी पढ़ाने से नहीं रोक सकते:दिल्ली से अलग-थलग नहीं चेन्नई, राज्य सरकार भाषा पर अपनी सोच बदले
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को तमिलनाडु सरकार से कहा कि हिंदी को लेकर आपको अपनी सोच बदलने की जरूरत है। पूरी खबर पढ़ें…
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ने चेतावनी दी: बिना वरिष्ठ प्रशिक्षण के युवा वकील नहीं सीखेंगे पेशे के 'नरम कौशल'

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों में परंपरागत प्रशिक्षण और अदालत शिष्टाचार के घटते महत्व पर चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया में 30% महिलाएँ प्रतिनिधित्व की माँग

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को दी सलाह: वरिष्ठों के साथ प्रशिक्षण ही है सफलता की कुंजी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: महिलाओं वकीलों पर POSH एक्ट नहीं लागू, अलग कानून की माँग

कानपुर में लोक अदालत बहिष्कार पर जिला जज ने बार‑लायर्स एसोसिएशन को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा

हाईकोर्ट ने चेतावनी: दादा‑दादी के नाम केस, पोते‑पोती तक सुनवाई—मानसिकता बदलना आवश्यक

सुप्रीम कोर्ट ने NTA के स्थायी कार्यालय का निरीक्षण तय किया, नीलेकणी समिति से रिपोर्ट का अदेय मांग
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को सीनियर्स के साथ प्रशिक्षण की सलाह दी: बारीकियों को समझना अनिवार्य
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई नहीं चाहिए
- मायावती ने यूपी सरकार से 91% SC आरक्षण रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का आग्रह किया
- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और बीसीआई से महिला वकीलों के यौन उत्पीड़न के मामलों पर नियम बनाने का आग्रह किया
- सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को चेतावनी, गुमनाम शिकायतों की CBI जांच का आदेश
- सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों को लाभ नहीं, छह हफ़्ते में ऑडिटेड खातों सहित सभी विवरण प्रस्तुत करने का आदेश
- सुप्रीम कोर्ट में चार्जिंग स्टेशनों के प्रस्ताव पर न्यायमूर्ति के विचार
- ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के 'फुटबॉल खिलाड़ी' प्रतीक को असंवैधानिक कहा, सुप्रीम कोर्ट में अपनी मूल पहचान की वकालत

