मायावती ने यूपी सरकार से 91% SC आरक्षण रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने का आग्रह किया
बिहारी दल की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 91% आरक्षण पर लगे रोक को चुनौती देने के लिए तुरंत सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए। कोर्ट ने रोक लगाते हुए अन्य सरकारी कॉलेजों में 21% SC, 2% ST और 27% OBC आरक्षण के साथ काउंसलिंग जारी रखने की अनुमति दी थी, जबकि मायावती का मानना है कि अगर राज्य ने विशेष घटक योजना के तहत अतिरिक्त आरक्षण को सामान्य 50% आरक्षण से अलग साबित किया होता तो न्यायालय अधिक अनुकूल रुख अपना सकता था।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार से इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करने को कहा, जिसमें राज्य के चार मेडिकल कॉलेजों में MBBS दाखिले के लिए SC छात्रों को करीब 91 फीसदी आरक्षण लागू करने पर रोक लगाई गई है.
मायावती ने कहा कि अगर राज्य सरकार ने अदालत में मजबूती से यह दलील रखी होती कि अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए निर्धारित 'स्पेशल कंपोनेंट प्लान' के फंड से सहारनपुर, अंबेडकरनगर, कन्नौज और जालौन जिलों में बनाए गए मेडिकल कॉलेजों में SC वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण का प्रावधान सामान्य 50 फीसदी आरक्षण से अलग है, तो शायद अदालत इस पर पॉजिटिव विचार करती और रोक नहीं लगाती.
उन्होंने कहा कि अब हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है और इन मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल दाखिले भी इससे प्रभावित हुए हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार के लिए जरूरी राहत के लिए तुरंत सुप्रीम कोर्ट में अपील करना उचित होगा.
हाईकोर्ट ने लगा दी थी रोक
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में NEET-UG के जरिए MBBS दाखिले के लिए करीब 91 फीसदी आरक्षण लागू करने पर रोक लगा दी थी. हालांकि, अदालत ने राज्य के अन्य सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लागू आरक्षण प्रतिशत के आधार पर काउंसलिंग जारी रखने की अनुमति दी थी.
Advertisement
न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की पीठ ने 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 2 फीसदी अनुसूचित जनजाति और 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के आधार पर काउंसलिंग की अनुमति दी थी. हालांकि, काउंसलिंग के आधार पर होने वाले दाखिले मामले में आगे आने वाले फैसले के अधीन रहेंगे.
अदालत ने मेडिकल एजुकेशन विभाग के अपर मुख्य सचिव को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था. उनसे पूछा गया था कि पिछले साल अदालत के समक्ष दिए गए आश्वासन का कथित तौर पर पालन नहीं करने के लिए उनके खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही क्यों नहीं शुरू की जानी चाहिए.सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एएन त्रिपाठी ने कहा था कि राज्य सरकार ने पिछली कार्यवाही के दौरान अदालत को आश्वासन दिया था कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र से आरक्षण व्यवस्था को वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा. इसके बावजूद चार मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण के कारण कुल कोटा करीब 91 फीसदी हो गया था.
आरक्षण व्यवस्था को चुनौती दी गई थी
याचिका में मौजूदा NEET-UG दाखिला सत्र के लिए चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों में राज्य कोटे की सीटों पर लागू आरक्षण व्यवस्था को चुनौती दी गई थी.याचिकाकर्ताओं का कहना था कि यह व्यवस्था वैधानिक आरक्षण ढांचे के अनुरूप नहीं थी और पिछली कार्यवाही के दौरान अदालत को दिए गए आश्वासन का भी उल्लंघन करती थी.
Advertisement
दलीलों पर गौर करने के बाद पीठ ने 91 फीसदी आरक्षण व्यवस्था पर रोक लगा दी थी. हालांकि, अदालत ने काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरी तरह नहीं रोका और अधिकारियों को 21 फीसदी SC, 2 फीसदी ST और 27 फीसदी OBC आरक्षण लागू करते हुए दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी थी.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
जिला जज ने बार‑लॉयर एसोसिएशन को लोक अदालत बहिष्कार पर स्पष्टीकरण देने का नोटिस जारी

हाईकोर्ट ने चेतावनी: दादा‑दादी के नाम केस, पोते‑पोती तक सुनवाई—मानसिकता बदलना आवश्यक

सुप्रीम कोर्ट ने NTA के स्थायी कार्यालय का निरीक्षण तय किया, नीलेकणी समिति से रिपोर्ट का अदेय मांग

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को सीनियर्स के साथ प्रशिक्षण की सलाह दी: बारीकियों को समझना अनिवार्य

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ईपीएफ वेतन सीमा बढ़ाने की याचिका पर सुनवाई नहीं चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और बीसीआई से महिला वकीलों के यौन उत्पीड़न के मामलों पर नियम बनाने का आग्रह किया

सुप्रीम कोर्ट ने बिल्डरों को चेतावनी, गुमनाम शिकायतों की CBI जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने प्राइवेट विश्वविद्यालयों को लाभ नहीं, छह हफ़्ते में ऑडिटेड खातों सहित सभी विवरण प्रस्तुत करने का आदेश
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट में चार्जिंग स्टेशनों के प्रस्ताव पर न्यायमूर्ति के विचार
- सुप्रीम कोर्ट ने नियमित एलएलबी डिग्री वाले, परंतु पूर्व शिक्षा दूरस्थ मोड से हुई उम्मीदवारों को प्रोविज़नल बार एंट्री की अनुमति दी
- सबी ने वैध आधार के बिना विधवा की फिक्स्ड डिपॉज़िट से ₹19.90 लाख काटे, अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने धनवापसी व ₹1 लाख मुआवजा आदेशित
- समान कार्य, अलग वेतन? सुप्रीम कोर्ट ने अनुभव को आधार बना कर कहा, समान वेतन अनिवार्य नहीं
- काशी मठ उत्तराधिकार संघर्ष: सुप्रीम कोर्ट ने स्वामी संयमींद्र तीर्थ को क़दम आगे बढ़ाया
- सुप्रीम कोर्ट ने पूछा: 2019 के वोट शेयर क्या शिंदे के पक्ष में हैं?
- सुप्रीम कोर्ट: कार्यवाहक कर्मचारियों को पुराने नियमों पर पदोन्नति का कोई स्वचालित दावा नहीं
- हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को गिरफ्तारी प्रक्रिया में SOP के कागजीपन पर कड़ी फटकार

