होमवकीलदरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 4,360 विवाद, 10 करोड़ रुपये का समाधान
वकील

दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 4,360 विवाद, 10 करोड़ रुपये का समाधान

दरभंगा जिले के न्यायालय परिसर में न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत ने कुल 4,360 मामलों का निपटारा किया तथा 10 करोड़ 38 लाख 75 हजार 332 रुपये का सेटलमेंट किया। डीएम, एसएसपी और विभिन्न कानूनी एवं वित्तीय प्रतिनिधियों ने बताया कि लोक अदालत तेज़, कम खर्चीले समाधान के माध्यम से सामाजिक शांति और ऋण मुक्ति का अवसर प्रदान करती है, जहाँ लगभग 1,500 ट्रैफिक चालान भी शाम तक निपटाए गए।

12 सितंबर 2026 को 09:04 pm बजे
दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने निपटाए 4,360 विवाद, 10 करोड़ रुपये का समाधान

सौजन्य से:- Hindustan

लोक अदालत में 4360 मामलों का निष्पादन

दरभंगा जिले में तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायालय परिसर में संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत में कुल 4360 मामलों का निष्पादन किया गया और 10 करोड़ 38 लाख 75 हजार 332 रुपये का सेटलमेंट किया गया।

अचलेंद्र झा,लहेरियासराय। दरभंगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी अध्यक्ष सह अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शनिवार को न्यायालय परिसर में वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज संतोष कुमार पांडेय, डीएम कौशल कुमार व एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने किया। प्रभारी जिला जज श्री पांडेय ने कहा कि समझौता सभी के लिए सुखदायी होता है। मामलों के सुलभ और त्वरित निष्पादन के लिए लोक अदालत सर्वसुलभ साधन है। आपसी विवाद सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। आपस में समझौते से मन की कटुता समाप्त हो जाती है। डीएम सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि पक्षकारों की शांति का मार्ग लोक अदालत है। इसमें आपको अपने मामले को खुद समाप्त कराने का कानूनी अधिकार होता है। आवश्यकता इस बात की है कि लोग इसका लाभ उठाएं।

लोक अदालत का महत्व

एसएसपी ने कहा कि ऋण का बोझ लोगों को कई गंभीर समस्याओं से कुंठित कर देता है। लोक अदालत ऋणमुक्ति का शुभ अवसर प्रदान करता है। लोगों के बहुमूल्य समय के साथ-साथ धन की बचत होती है। इसके और भी कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं। इसलिए उपस्थित पक्षकारगण मिल-जुलकर अपने मामलों का निष्पादन कराने में सहयोग करें व लाभ उठाएं।

सामाजिक शांति का संदेश

प्राधिकार की सचिव सह न्यायिक अधिकारी आरती कुमारी ने कहा कि यह आपकी अपनी अदालत है। इसमें आकर अपना मुकदमा समाप्त कर समाज में शांति का पैगाम दें। जिला बार एसोसिएशन के सचिव चंद्रधर मल्लिक, महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंकज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, विभिन्न बैंकों व बीमा कंपनियों के अधिवक्ता व एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद, सोहन कुमार सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मामलों का निष्पादन

प्राधिकार सचिव आरती कुमारी ने बताया कि लोक अदालत में कुल 4360 मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें उत्पाद, लेबर, वन अधिनियम, एमवी एक्ट, विद्युत, बीएसएनएल, विभिन्न बैंकों सहित अन्य मामलों में समाचार प्रेषण तक 10 करोड़ 38 लाख 75 हजार 332 रुपये का सेटलमेंट किया गया। ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों के निष्पादन व गणना खबर लिखे जाने तक जारी थी। डीटीओ ने बताया कि देर शाम तक 1500 ट्रैफिक चालान का निवारण कर दिया गया था। काउंटर पर कार्य हो रहा है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
हाईकोर्ट ने बुलंदशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में 30% महिला आरक्षण का आदेश, बायलॉज में संशोधन अनिवार्य
वकील

हाईकोर्ट ने बुलंदशहर बार एसोसिएशन के चुनाव में 30% महिला आरक्षण का आदेश, बायलॉज में संशोधन अनिवार्य

जनपद सम्भल में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 31,562 वादों का कुशल निपटान किया
वकील

जनपद सम्भल में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 31,562 वादों का कुशल निपटान किया

राष्ट्रीय लोक अदालत से तेज़, सहमति आधारित न्याय – जमुई में हुआ उद्घाटन
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत से तेज़, सहमति आधारित न्याय – जमुई में हुआ उद्घाटन

भागलपुर लोक अदालत में 12,424 ट्रैफिक चालान 87.57 लाख में निपटाए, 21 वैवाहिक विवादों को 1.07 करोड़ में सुलझाया
वकील

भागलपुर लोक अदालत में 12,424 ट्रैफिक चालान 87.57 लाख में निपटाए, 21 वैवाहिक विवादों को 1.07 करोड़ में सुलझाया

पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2.13 लाख वादों का निस्तारण किया
वकील

पीलीभीत में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 2.13 लाख वादों का निस्तारण किया

इलाहाबाद हाई कोर्ट की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 265 मोटर दुर्घटना के वादों को निस्तारित कर 10.18 क्रोर का प्रतिकर दिया
वकील

इलाहाबाद हाई कोर्ट की राष्ट्रीय लोक अदालत ने 265 मोटर दुर्घटना के वादों को निस्तारित कर 10.18 क्रोर का प्रतिकर दिया

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 8016 विवादों का त्वरित निपटारा किया
वकील

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 8016 विवादों का त्वरित निपटारा किया

जज ने हाथों से सैंडल पहना दी बच्ची को, पिता के संग भावनात्मक पुनर्मिलन
वकील

जज ने हाथों से सैंडल पहना दी बच्ची को, पिता के संग भावनात्मक पुनर्मिलन

ताज़ा ख़बरें