चतरा लोक अदालत में 425 मामलों का निपटारा, 34.63 लाख रुपये राजस्व वसूले
रांची के अंतर्गत झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार ने चतरा व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में चार बेंचों के सहयोग से 425 वादों को निपटाया और 34,63,002 रुपये की सरकारी राजस्व वसूली की। न्यायाधीश शंभू लाल साव ने इसे त्वरित और आपसी सहमति से मामलों को सुलझाने का प्रभावी माध्यम बताया।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
चतरा लोक अदालत में 425 मामलों का निष्पादन, 34.63 लाख रुपये राजस्व की वसूली
चतरा व्यवहार न्यायालय में आयोजित मासिक लोक अदालत में 425 वादों का निपटारा किया गया और 34 लाख रुपये से अधिक का राजस्व वसूला गया. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
चतरा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष शंभू लाल साव के मार्गदर्शन में आयोजित लोक अदालत में चार बेंचों का गठन किया गया. इनमें विभिन्न मामलों की सुनवाई करते हुए कुल 425 वादों का निष्पादन किया गया. इस दौरान 34,63,002 रुपये सरकारी राजस्व की वसूली हुई.
आपके शहर में
चार बेंचों में हुई मामलों की सुनवाई
लोक अदालत का संचालन डालसा के प्रभारी सचिव मनोज कुमार राम के नेतृत्व में हुआ. पहले बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सूरज प्रकाश ठाकुर, सदस्य सीताराम यादव और पैनल अधिवक्ता दिनेश कुमार सिन्हा ने मामलों का निष्पादन किया.
दूसरे बेंच में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय रणधीर कुमार सिंह, सदस्य अशोक साहू और पैनल अधिवक्ता राजीव कुमार श्रीवास्तव ने सुनवाई की.
तीसरे बेंच में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम मनोज कुमार राम, सदस्य इंदुभूषण कुमार और पैनल अधिवक्ता सुजीत कुमार घोष ने मामलों का निष्पादन किया.
चौथे बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी मिलन कुमार, सदस्य अक्षय कुमार और पैनल अधिवक्ता प्रवीन रंजन ने मामलों की सुनवाई की.
लोक अदालत से लंबित मामलों का समाधान संभव
मौके पर जिला जज शंभू लाल साव ने कहा कि लोक अदालत त्वरित और आपसी सहमति से मामलों के निष्पादन का प्रभावी माध्यम है. लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए और लंबित मामलों का समाधान कराने के लिए लोक अदालत में आना चाहिए.
लोक अदालत के आयोजन से बड़ी संख्या में मामलों का निष्पादन किया गया और सरकारी राजस्व की भी वसूली हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

