होमसंविधानTMC नाम व सिंबल पर चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के विकल्प
संविधान

TMC नाम व सिंबल पर चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के विकल्प

चुनाव आयोग ने अंतरिम रूप से TMC के मूल नाम और जोड़ा‑घास‑फूल सिंबल को दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों से रोक दिया, जबकि ममता बनर्जी के गुट को 'Mamata All India Trinamool Congress' तथा फुटबॉल खिलाड़ी चिह्न और दूसरे गुट को 'Democratic Trinamool Congress' व लिफाफा सिंबल दिया गया। ममता बनर्जी का गुट इस आदेश को चुनौती देते हुए मूल नाम व सिंबल की वापसी की मांग कर रहा है और आयोग के आकलन पर सवाल उठा रहा है। सुप्रीम कोर्ट अब इस अंतरिम आदेश की समीक्षा कर सकता है, उसे बरकरार रख सकता है, रद्द कर सकता है या वैकल्पिक अंतरिम व्यवस्था स्थापित कर सकता है।

20 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
TMC नाम व सिंबल पर चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को चुनौती: सुप्रीम कोर्ट के विकल्प

सौजन्य से:- Navbharat Times

चुनाव आयोग का फैसला फिलहाल क्या है

दरअसल, 17 सितंबर के अंतरिम आदेश में चुनाव आयोग ने कहा है कि AITC में दो प्रतिद्वंद्वी गुट हैं और दोनों खुद को पार्टी बताते हैं। इस कारण आयोग ने मूल नाम All India Trinamool Congress और घास और जोड़ा फूल सिंबल को फिलहाल दोनों गुटों के इस्तेमाल से रोक दिया। इसके बाद ममता बनर्जी गुट को Mamata All India Trinamool Congress नाम और फुटबॉल खिला़ड़ी का चिह्न दिया गया। और अरूप रॉय के नेतृत्व वाले दूसरे गुट को भी अलग नाम Democratic Trinamool Congress और लिफाफा सिंबल मिला। हालांकि यह यह अंतिम फैसला नहीं है, बल्कि मौजूदा उपचुनावों को देखते हुए बनाई गई अंतरिम व्यवस्था है।ममता गुट की सुप्रीम कोर्ट में गुहार और किन मुद्दों पर जोर

ममता गुट की याचिका चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश को चुनौती देती है और मूल TMC नाम तथा मूल चुनाव चिह्न के इस्तेमाल की अनुमति बहाल करने की मांग से जुड़ी है। याचिका में आयोग द्वारा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और विभिन्न सदस्यों की स्थिति को लेकर किए गए आकलन पर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही लंबित होने की स्थिति में उनके दावों को पार्टी नियंत्रण के आकलन में किस तरह देखा जाना चाहिए, अदालत से दिशा निर्देश मांगा गया है।EC के अंतिम फैसले में किन बातों की जांच महत्वपूर्ण होगी?

हालांकि चुनाव आयोग ने फिलहाल अभी अंतरिम आदेश ही दिया है। बाद में पैरा 15 के तहत आयोग को उपलब्ध तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर यह निर्धारित करना होगा कि मान्यता प्राप्त AITC के रूप में किस गुट को माना जाए। इसके लिए पार्टी संविधान, संगठनात्मक पदाधिकारियों की वैधता, पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर समर्थन और अन्य प्रासंगिक रिकॉर्ड महत्वपूर्ण हो सकते हैं। शीर्ष अदालत ने सादिक अली केस में सुप्रीम कोर्टने माना था कि आयोग का फैसला संबंधित प्रतिद्वंद्वी गुटों पर बाध्यकारी होता है।मुसलमान UCC का विरोध क्यों करते हैं? मुस्लिम Personal Law और समान नागरिक संहिता की कानूनी बहस समझिए

सुप्रीम कोर्ट के पास फिलहाल क्या विकल्प हैं?

- यदि सुप्रीम कोर्ट ममता की याचिका पर सुनवाई करता है तो चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश की न्यायिक समीक्षा कर सकता है और यह देख सकता है कि आयोग ने अपने अधिकार क्षेत्र और लागू कानूनी प्रक्रिया के अनुसार काम किया या नहीं।

- अदालत अंतरिम स्तर पर आयोग के आदेश पर रोक लगाने, उसमें बदलाव करने या फिलहाल उसे लागू रहने देने जैसे आदेशों पर विचार कर सकती है। जैसे कि हाल के NCP विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी प्रक्रिया के दौरान एक अंतरिम व्यवस्था बनाई थी, जिसमें एक गुट को अलग नाम और चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने दिया गया तथा मूल सिंबल के इस्तेमाल को अंतिम न्यायिक परिणाम के अधीन रखा गया।

- इसलिए TMC मामले में भी अदालत के सामने केवल ‘आदेश बरकरार रखना या रद्द करना’ ही एकमात्र संभावित प्रक्रियात्मक रास्ता नहीं है; चुनावी प्रक्रिया को देखते हुए अंतरिम सुरक्षा या वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार हो सकता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
राष्ट्रीय सभा की समिति ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण नीतियों पर सुनवाई शुरू की
संविधान

राष्ट्रीय सभा की समिति ने शिक्षा एवं प्रशिक्षण नीतियों पर सुनवाई शुरू की

प्रधानमंत्री ने 8 प्रमुख मसौदा कानूनों को शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश दिया
संविधान

प्रधानमंत्री ने 8 प्रमुख मसौदा कानूनों को शीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश दिया

ममता ने ईसी के प्रतीक प्रतिबंध को चुनौती देते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
संविधान

ममता ने ईसी के प्रतीक प्रतिबंध को चुनौती देते सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की

सुप्रीम कोर्ट: पर्यावरणीय न्याय का बरगद, जड़ें सभ्यता में और शाखाएँ भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षा देती हैं
संविधान

सुप्रीम कोर्ट: पर्यावरणीय न्याय का बरगद, जड़ें सभ्यता में और शाखाएँ भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षा देती हैं

सुप्रीम कोर्ट के सिफ़ारिश पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सात नए न्यायाधीश नियुक्त
संविधान

सुप्रीम कोर्ट के सिफ़ारिश पर दिल्ली उच्च न्यायालय में सात नए न्यायाधीश नियुक्त

ममता बनर्जी की फोकस्ड लड़ाई: ECI के प्रतीक प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
संविधान

ममता बनर्जी की फोकस्ड लड़ाई: ECI के प्रतीक प्रतिबंध को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफ़ारिश पर केंद्र ने चार हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति की
संविधान

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफ़ारिश पर केंद्र ने चार हाईकोर्ट में 14 जजों की नियुक्ति की

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीश नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दी
संविधान

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीश नियुक्त, सुप्रीम कोर्ट सिफ़ारिश पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दी

ताज़ा ख़बरें