होमवकीलबलांगीर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,751 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान
वकील

बलांगीर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,751 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान

जिला न्यायालयों सहित सभी तालुका व तुसुरा न्यायालयों में इस वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जहाँ आपसी समझौते से 10,751 मुकदमों का निपटारा कर कुल 4,70,20,740 रुपये की समझौता राशि तय की गई। कार्यक्रम में न्यायाधीश, वकील, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे तथा स्वास्थ्य जांच, मध्यस्थता अभियान और जेल कैदियों के हस्तशिल्प बिक्री जैसे जनसेवा कार्य भी समाहित थे।

19 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
बलांगीर में राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,751 मामलों का सौहार्दपूर्ण समाधान

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Chhattisgarh

- Mahasamund

- 10,751 Cases Settled In National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,751 मामलों का निपटारा किया गया

- कॉपी लिंक

जिला न्यायालय बलांगीर सहित सभी तालुका स्तरीय व तुसुरा न्यायालयों में इस साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 10,751 मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया, जिसके तहत कुल 4,70,20,740 रुपये की समझौता राशि तय की गई।

यह आयोजन बलांगीर के जिलाधिकारी एवं जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष हिरण्मय बिशोई के निर्देशन और DLSA सचिव पृथ्वीनंद प्रधान के संचालन में हुआ। कार्यक्रम में पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश प्रियव्रत दाश, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश अंजलि कुमारी पाढ़ी सहित विभिन्न न्यायिक अधिकारी, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकील और राजस्व, वन, बैंक, बिजली, परिवहन व बीएसएनएल जैसे प्रमुख विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कानूनी निपटारे के अलावा जनसेवा से जुड़ी कई अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गईं। ज़िला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां बांटी गईं। मध्यस्थता अभियान का आयोजन हुआ और जिला जेल के कैदियों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया। पुलिस प्रशासन व पैरा-लीगल वॉलंटियर्स के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को 6 हफ्ते में ऑडिटेड खाते और फीस-खर्च का ब्योरा जमा करने का आदेश दिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों को 6 हफ्ते में ऑडिटेड खाते और फीस-खर्च का ब्योरा जमा करने का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ने चेतावनी दी: बिना वरिष्ठ प्रशिक्षण के युवा वकील नहीं सीखेंगे पेशे के 'नरम कौशल'
वकील

सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस ने चेतावनी दी: बिना वरिष्ठ प्रशिक्षण के युवा वकील नहीं सीखेंगे पेशे के 'नरम कौशल'

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों में परंपरागत प्रशिक्षण और अदालत शिष्टाचार के घटते महत्व पर चेतावनी दी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों में परंपरागत प्रशिक्षण और अदालत शिष्टाचार के घटते महत्व पर चेतावनी दी

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया में 30% महिलाएँ प्रतिनिधित्व की माँग
वकील

सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका से बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया में 30% महिलाएँ प्रतिनिधित्व की माँग

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को दी सलाह: वरिष्ठों के साथ प्रशिक्षण ही है सफलता की कुंजी
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने युवा वकीलों को दी सलाह: वरिष्ठों के साथ प्रशिक्षण ही है सफलता की कुंजी

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: महिलाओं वकीलों पर POSH एक्ट नहीं लागू, अलग कानून की माँग
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: महिलाओं वकीलों पर POSH एक्ट नहीं लागू, अलग कानून की माँग

कानपुर में लोक अदालत बहिष्कार पर जिला जज ने बार‑लायर्स एसोसिएशन को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा
वकील

कानपुर में लोक अदालत बहिष्कार पर जिला जज ने बार‑लायर्स एसोसिएशन को नोटिस, स्पष्टीकरण मांगा

हाईकोर्ट ने चेतावनी: दादा‑दादी के नाम केस, पोते‑पोती तक सुनवाई—मानसिकता बदलना आवश्यक
वकील

हाईकोर्ट ने चेतावनी: दादा‑दादी के नाम केस, पोते‑पोती तक सुनवाई—मानसिकता बदलना आवश्यक

ताज़ा ख़बरें