होमवकीलकोलेजियम की 25 हाई कोर्ट जज सिफ़ारिशें सरकारी मंज़ूरी की प्रतीक्षा में
वकील

कोलेजियम की 25 हाई कोर्ट जज सिफ़ारिशें सरकारी मंज़ूरी की प्रतीक्षा में

सुप्रीम कोर्ट के कोलेजियम ने पाँच हाई कोर्टों में न्यायाधीशों के लिये 25 नाम सुझाए हैं, जो अभी तक केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत नहीं हुए हैं। सबसे पुरानी पेंडिंग फ़ाइल वकील सौरभ कृपाल की है, जिसका प्रस्ताव अक्टूबर 2017 से लंबित है। बाकी नाम मुख्यतः दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास, पंजाब‑हरियाणा और गुजरात हाई कोर्टों से संबंधित हैं।

6 सितंबर 2026 को 05:31 pm बजे
कोलेजियम की 25 हाई कोर्ट जज सिफ़ारिशें सरकारी मंज़ूरी की प्रतीक्षा में

सौजन्य से:- Jagran

हाई कोर्ट्स में जजों की नियुक्ति पर फैसला बाकी, कोलेजियम की 25 सिफारिशें सरकार के पास लंबित

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम द्वारा पांच हाई कोर्टों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अनुशंसित 25 नाम सरकार के पास लंबित ...और पढ़ें

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की 25 सिफारिशें सरकार के पास लंबित।

- वकील सौरभ कृपाल का नाम अक्टूबर 2017 से लंबित है।

- अधिकांश लंबित नाम दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास हाई कोर्टों से।

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पांच हाई कोर्टों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए 25 नामों की सिफारिश की है, जो अभी भी सरकार के पास लंबित हैं।

इनमें सबसे पुराना मामला वकील सौरभ कृपाल का है, जिनके नाम पर अक्टूबर 2017 से अंतिम निर्णय का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार, हाई कोर्टों में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार के पास लंबित सिफारिशों की संख्या हाल के वर्षों की तुलना में कम हो गई है।

इन 25 नामों में अधिकांश दिल्ली, कलकत्ता, मद्रास, पंजाब एवं हरियाणा और गुजरात हाई कोर्टों से जुड़े हैं। पूर्व प्रधान न्यायाधीश बीएन कृपाल के पुत्र एवं अधिवक्ता सौरभ कृपाल का नाम दिल्ली हाई कोर्ट कोलेजियम ने अक्टूबर 2017 में हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को भेजा था।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उनके नाम पर विचार-विमर्श को तीन बार टाल दिया था।

आखिरकार, तत्कालीन प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण की अध्यक्षता वाले कोलेजियम ने नवंबर 2021 में कृपाल के पक्ष में फैसला किया। इसके बाद अगले साल नवंबर में सरकार ने उनकी फाइल को पुनर्विचार के लिए सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को वापस भेज दिया। कोलेजियम द्वारा अपनी सिफारिश दोहराए जाने के बाद से यह फाइल अभी भी लंबित है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार के पास अन्य लंबित नामों में से अधिकांश अपेक्षाकृत नए हैं। सौरभ कृपाल के अलावा केवल दो अन्य नाम ही ऐसे हैं, जो काफी समय से लंबित हैं। हाई कोर्टों के कोलेजियम न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं को न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी सिफारिशें केंद्रीय कानून मंत्रालय के न्याय विभाग को भेजते हैं।

विभाग सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम को भेजने से पहले संबंधित उम्मीदवार के बारे में खुफिया ब्यूरो (आईबी) की रिपोर्ट समेत अन्य जरूरी जानकारियां इसमें जोड़ता है। कालेजियम अपने विवेक के अनुसार न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के लिए नाम की सिफारिश करता है या फिर फाइल को हाई कोर्ट कोलेजियम को वापस भेज देता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें