कॉर्डरमा लोक अदालत में 15 वादों का निपटारा, 22 लाख रुपये से अधिक की वसूली
कोडरमा के व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को एक मासिक लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसमें 11 बेंचों ने 15 वादों का निपटारा किया और 22 लाख 76 हजार 500 रुपये की वसूली हुई। न्यायाधीश और अधिवक्ताओं ने मिलकर फैसला सुनाया, जिससे दोनों पक्षों की संतुष्टि हुई।

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
लोक अदालत में दोनों पक्षों की जीत, कोडरमा में 15 मामलों का हुआ निबटारा
मौके पर प्राधिकार के सचिव व अन्य. | Prabhat Khabar Network
कोडरमा व्यवहार न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 15 वादों का निपटारा किया गया और 22 लाख रुपये से अधिक की वसूली हुई। विस्तार से पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
कोडरमा: व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को मासिक लोक अदालत सह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकांत मिश्रा ने कहा कि वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है. इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. लोक अदालत में होने वाले फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है और निर्णय दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है. किसी भी पक्ष को फैसला थोपा हुआ महसूस नहीं होता.
आपके शहर में
लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया था. विभिन्न बेंचों के माध्यम से मामलों की सुनवाई की गयी. इस दौरान कुल 15 वादों का निष्पादन किया गया. वहीं विभिन्न विभागों से कुल 22 लाख 76 हजार 500 रुपये की वसूली की गयी.
11 बेंचों में हुई मामलों की सुनवाई
बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय अमितेष लाल एवं अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या दो में प्रथम जिला जज सचिन्द्र नाथ सिन्हा एवं अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या तीन में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा तथा बेंच संख्या चार में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश एवं अधिवक्ता सुरेश कुमार ने मामलों की सुनवाई की.
बेंच संख्या पांच में अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपाई एवं अधिवक्ता सुमन जायसवाल सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मामलों की सुनवाई की.
मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुनील कुमार, रवि कुमार समेत अन्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: नौ वेदियां, सैकड़ों श्रद्धालु और भक्ति का रंग, झुमरीतिलैया के बड़ा जैन मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

