लोक अदालत में 15,000 रु. के ट्रैफिक चालान की भरपाई: कितना बचत हो सकता है?
लोक अदालत में योग्य ट्रैफिक चालानों को समझौते के जरिए पूरी रक़म से कम में निपटाया जा सकता है, लेकिन छूट का प्रतिशत प्रत्येक मामले के नियम और पात्रता पर निर्भर करता है। 15,000 रुपये के चालान पर 20‑50% तक की राहत मिल सकती है, पर कोई निश्चित स्लैब नहीं है। नई सुनवाई की तारीख 10 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए चालान की स्थिति और पात्रता पहले जांचें।

सौजन्य से:- ABP News
लोक अदालत में कितने में निपटेंगे 15,000 के चालान? समझ लें पूरा हिसाब
लोक अदालत में योग्य ट्रैफिक चालानों का समझौते के जरिए निपटारा हो सकता है. जानें 15 हजार के चालान पर कितनी रकम देनी पड़ सकती है और दिल्ली में क्या है ताजा अपडेट.
लोक अदालत का मतलब लोगों का न्यायलय होता है. यह एक ऐसी व्यवस्था है मामलों को लंबी कानूनी प्रक्रिया के बजाय आपसी सहमति से जल्दी निपटाने की कोशिश की जाती है. ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों में भी लोक अदालत लोगों को अपना पुराना या पेंडिंग चालान निपटाने का मौका देती है. दिल्ली में ट्रैफिक चालानों को लेकर लोक अदालत काफी चर्चा में रहती है, क्योंकि बड़ी संख्या में वाहन मालिक अपने पेंडिंग चालान का निपटारा कराने पहुंचते हैं. हाल ही में दिल्ली में 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत की तारीख बदलकर 10 अक्टूबर 2026 कर दी गई है. ऐसे में जिन लोगों के चालान पेंडिंग हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि लोक अदालत में चालान आखिर कितनी रकम में निपट सकता है.
लोक अदालत में 15 हजार का चालान कितने में निपटेगा?
अगर आपके वाहन पर 15,000 रुपये का चालान है तो लोक अदालत में इसकी पूरी रकम से कम में समझौता होने की संभावना होती है. लेकिन यहां यह समझना जरूरी है कि हर चालान पर एक जैसी छूट नहीं मिलती. चालान किस नियम के तहत काटा गया है और वह समझौते यानी कंपाउंडिंग के योग्य है या नहीं, इस पर फैसला निर्भर करता है. इसलिए 15 हजार रुपये का चालान सीधे 5 हजार या 7 हजार रुपये में ही खत्म होगा, ऐसा कोई फिक्स नियम नहीं है. कुछ मामलों में कम रकम पर समझौता हो सकता है, जबकि कुछ चालान लोक अदालत के दायरे में ही नहीं आते.
15 हजार के चालान का ऐसे समझें पूरा हिसाब
मान लीजिए किसी चालान में 20 प्रतिशत की छुट मिलती है, तो 15,000 रुपये में से 3,000 रुपये कम होकर करीब 12,000 रुपये देने पड़ेंगे. वहीं अगर किसी मामले में 50 प्रतिशत की राहत मिलती है तो पैसे करीब 7,500 रुपये रह जाएंगे. लेकिन ये सिर्फ उदाहरण हैं, कोई तय सरकारी स्लैब नहीं है. लोक अदालत में चालान का अंतिम निपटारा मामले और लागू नियम के आधार पर होता है.
यह भी पढ़ें : Toll Plaza पर गलत Lane में घुसे तो कट सकता है Challan, जानें नियम
हर ट्रैफिक चालान लोक अदालत में नहीं होगा खत्म
लोक अदालत में सिर्फ वही मामले निपटाए जा सकते हैं जिनमें कानून के तहत समझौते हो सकते हैं. दिल्ली में 2026 की ट्रैफिक लोक अदालतों के दौरान भी कंपाउंडेबल चालानों को ही निपटारे के लिए शामिल किया गया है. यानी अगर चालान किसी ऐसे उल्लंघन का है जिसे कानून के तहत समझौते से खत्म नहीं किया जा सकता, तो सिर्फ लोक अदालत की तारीख आने से उसका निपटारा नहीं होगा. इसलिए वाहन मालिक को सबसे पहले अपने चालान की स्थिति और उसकी पात्रता चेक करनी चाहिए.
दिल्ली में लोक अदालत की नई तारीख क्या है?
दिल्ली में 12 सितंबर 2026 को होने वाली नेशनल लोक अदालत को दिल्ली में होने वाले 18 वें BRICS Summit के कारण अब 10 अक्टूबर 2026 के लिए टाल दिया गया है. इसका मतलब यह है कि जिन लोगों ने सितंबर की तारीख के हिसाब से अपना प्लान बनाया था, उन्हें अब नई तारीख ध्यान में रखनी होगी. ट्रैफिक चालान के मामले में कोर्ट जाने से पहले यह भी देखना जरूरी है कि आपका चालान संबंधित लोक अदालत के लिए है और योग्य है या नहीं.
15 हजार का चालान है तो क्या करें?
अगर आपके वाहन पर 15 हजार रुपये का चालान पेंडिंग है तो सबसे पहले उसका चालान नंबर, किस नियम के तहत चालान कटा है और उसकी अभी की स्थिति चेक करें. अगर वह लोक अदालत में निपटारे के लिए योग्य है तो तय प्रक्रिया के अनुसार सुनवाई में शामिल हो सकते हैं. लोक अदालत में कितनी रकम पर मामला खत्म होगा, यह पहले से तय नहीं माना जा सकता.
यह भी पढ़ें : Thar लेकर Footpath पर चढ़े तो क्या कटेगा Challan? जानें नियम
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गांगुली ने कहा शमी को नहीं किया जा रहा है नजरअंदाज़, घरेलू सफलता को सराहा

सुप्रीम कोर्ट ने खाद्य चेतावनी लेबल के कार्यान्वयन के लिए 10‑दिन की सीमा तय की

सुप्रीम कोर्ट की चार‑सप्ताह की सीमा समाप्त, जेएसएससी नियुक्ति में केवल एक सप्ताह बचा

दिल्ली हाई कोर्ट में 8 नए जज, CJI सूर्यकांत के नेतृत्व में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 15 न्यायिक नियुक्तियों को मंजूरी दी, दिल्ली और अन्य उच्च न्यायालयों में

SC कॉलेजियम ने दिल्ली उच्च न्यायालय के लिए 8 नई न्यायिक नियुक्तियों को स्वीकृति दी

बहरीनी कोर्ट ने एचडीएफसी बैंकर के खिलाफ निवेशकों के एटी1 बॉन्ड दावों को खारिज किया

राष्ट्रपति कार्यालय ने 15 नए विधेयकों की घोषणा की, जिसमें राज्य की क्षतिपूर्ति जिम्मेदारी और शहरी विकास ढाँचा शामिल
ताज़ा ख़बरें
- डिजिटल तकनीक से 2026 में राजधानी के कानून कार्यान्वयन को तेज़ और पारदर्शी बनाना
- निर्माण सामग्री कानून से अतिरिक्त उप‑लाइसेंस नहीं, डेटा‑आधारित प्रबंधन को बढ़ावा
- यूपी सरकार ने NSA हिरासत रद्द करने के हाईकोर्ट फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की घोषणा
- उत्तर प्रदेश सरकार, हाईकोर्ट के 5 लाख के मुआवजे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में उलटने की तैयारी
- फडणवीस ने कहा मराठा आरक्षण संविधान के दायरे में, जारांगे को दो टूक
- जिया लाई प्रांत निरीक्षक ने शिक्षण एवं कर्मचारी व्यवस्थाओं पर निरीक्षण के समापन की घोषणा
- MP हाई कोर्ट ने तय किया: पदोन्नति में आरक्षण 50% से अधिक नहीं
- हा तिन्ह में धार्मिक नेताओं के लिए राज्य नीति‑कानून परिचय सम्मेलन

