दलबदल विरोधी कानून: मनीष तिवारी की मांग, सांसदों के पाला बदलने की प्रथा पर चर्चा जरूरी
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने संसद में दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा की मांग की है, उन्होंने कहा कि यह कानून में सुधार की जरूरत है क्योंकि यह भारत के संसदीय लोकतंत्र के सामने कई समस्याओं की जड़ में है, वे इस मुद्दे पर 13 स्थगन प्रस्ताव दे चुके हैं

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान जहां विपक्ष का ध्यान छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और अयोध्या चढ़ावा चोरी जैसे मुद्दों पर रहा है, वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता और चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद मनीष तिवारी लगातार एक मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं... दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection law).
लोकसभा के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, तिवारी ने मौजूदा सत्र के दौरान अब तक 14 स्थगन प्रस्ताव (adjournment notices) दिए हैं. इनमें से 13 प्रस्तावों में दलबदल विरोधी कानून में सुधार पर व्यापक चर्चा की मांग की गई थी. एकमात्र अपवाद 28 जुलाई को हुआ, जब उन्होंने निहत्थे प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पैलेट गन के इस्तेमाल पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया था.
स्थगन प्रस्ताव के ज़रिए संसद सदस्य, स्पीकर की मंज़ूरी मिलने पर, सदन के तय कामकाज को रोककर किसी ज़रूरी सार्वजनिक महत्व के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर सकते हैं.
इंडिया टुडे डिजिटल से बात करते हुए तिवारी ने कहा कि दलबदल विरोधी कानून में व्यापक सुधार ज़रूरी है क्योंकि यह भारत के संसदीय लोकतंत्र के सामने मौजूद कई समस्याओं की जड़ में है.
दलबदल को 'जनता के भरोसे के साथ धोखा' बताते हुए तिवारी ने कहा कि विधायक एक राजनीतिक दल के जनादेश पर चुने जाते हैं लेकिन बाद में अपना पाला बदल लेते हैं, जिससे चुनावी जनादेश कमजोर होता है.
Advertisement
मनीष तिवारी ने कहा, 'यह जनता के भरोसे के साथ धोखा है. विधायक एक राजनीतिक दल के टिकट पर चुनाव जीतते हैं और बाद में दूसरे दल में शामिल हो जाते हैं. आज की संसद मूल रूप से 2024 के आम चुनाव के जनादेश से अलग है. मौजूदा राजनीति और संसद तेज़ी से सत्ता में बैठे लोगों की मर्ज़ी से चल रही है.'
जब उनसे पूछा गया कि वे इस मुद्दे को क्यों उठाते रहे जबकि विपक्ष साथ ही साथ हालिया Gen Z विरोध-प्रदर्शनों को लेकर सरकार को घेर रहा था, तो पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर सांसद को स्थगन प्रस्तावों के जरिए उन मुद्दों को उठाने का अधिकार है जिन्हें वे महत्वपूर्ण मानते हैं.
उन्होंने कहा कि दलबदल विरोधी कानून पर बार-बार प्रस्ताव पेश करना स्पीकर और जनता का ध्यान उस समस्या की ओर खींचने की एक सोची-समझी कोशिश थी, जिसे उन्होंने एक बढ़ती हुई बुराई बताया जिस पर तत्काल संसदीय बहस की जरूरत है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा: बॉम्बे हाई कोर्ट ने बलात्कार मामले में दोषी ठहराया

ट्रम्प का फिर से वार: जन्म पर्यटन पर새 आदेश, विशेषज्ञ बोले- असंवैधानिक

सुप्रीम कोर्ट ने असहयोग को माना, लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील नहीं दी।

पूर्व मंत्री पोनमुडी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आसाराम को जमानत नहीं, मिली ये बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट का सवाल: सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद भी क्यों नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी?

विधिक शिक्षा के प्रसार के लिए नए कानूनी ढांचे की आवश्यकता

तरुण तेजपाल को 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराने का निर्णय बरी करने के फैसले को पलट गया
ताज़ा ख़बरें
- आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं, लेकिन मिली केयरटेकर रखने की अनुमति
- तरुण तेजपाल मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला: बलात्कार पीड़ितों के प्रति अदालतों की सोच में बदलाव की जरूरत
- देवरिया हत्याकांड में माता-पिता व पुत्र को आजीवन सजा
- लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से जुड़ी शर्तों में ढील देने से इनकार किया
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आरोपी को जमानत पर रिहा करने के कहा - जाने चाहिए कि क्यों नहीं?
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल की सजा सुनाई
- महाराष्ट्र में नए धर्मांतरण विरोधी कानून के लिए ईसाई नेताओं में गंभीर चिंता
- 40 साल पुराने बोफोर्स घोटाले का अंत: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की आखिरी अपील

