तरनतारन शीघ्र होगी आपसी सहमति से निपटेंगे, 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत
तरनतारन में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जा रहा है। इस अदालत में विभिन्न प्रकार के मामले आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे, जिसमें एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, लेबर केस, बिजली और पानी से जुड़े मामले शामिल हैं। यहाँ जमा की गई कोर्ट फीस भी वापस की जाएगी।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- National Lok Adalat In Tarn Taran: Cases To Be Resolved Mutually
तरनतारन में 12 सितंबर को नेशनल लोक अदालत:डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज ने दी जानकारी, आपसी सहमति से सुलझेंगे मामले
- कॉपी लिंक
तरनतारन में नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के निर्देशों पर 12 सितंबर, 2026 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज-कम-चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, तरनतारन, कंवलजीत सि
बाजवा ने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामले आपसी सहमति से सुलझाए जाएंगे। इनमें 138 एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, लेबर केस, बिजली, पानी और कमेटी हाउस से संबंधित मामले (जैसे सीवेज, वाटर सप्लाई, हाउस टैक्स, साइट प्लान), सभी तरह के सिविल केस, कम सजा वाले छोटे अपराध, वैवाहिक विवाद, एमएसीटी (मोटर एक्सीडेंट) केस और बीमा क्लेम शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से सुलझाए गए मामलों के फैसले अंतिम होते हैं और इनकी किसी भी अदालत में अपील नहीं की जा सकती।
लोक अदालत से धन की बचत होती है
डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज कंवलजीत सिंह बाजवा ने बताया कि लोक अदालत के जरिए मामले सुलझाने से न केवल धन की बचत होती है, बल्कि दोनों पक्षों के बीच सौहार्द भी बना रहता है। इसमें कोई भी पक्ष खुद को जीता या हारा हुआ महसूस नहीं करता। उन्होंने यह भी बताया कि यदि मामला लोक अदालत में सुलझ जाता है, तो जमा की गई कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है।
उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से अपील की कि यदि कोई अपने विवाद को आपसी सहमति से सुलझाना चाहता है, तो वह अपनी अर्जी संबंधित अदालत में या सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, तरनतारन के कार्यालय में जमा कर सकता है। उन्होंने लोगों से इस नेशनल लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दलबदल विरोधी कानून: मनीष तिवारी की मांग, सांसदों के पाला बदलने की प्रथा पर चर्चा जरूरी

ट्रम्प का फिर से वार: जन्म पर्यटन पर새 आदेश, विशेषज्ञ बोले- असंवैधानिक

सुप्रीम कोर्ट ने असहयोग को माना, लखीमपुर खीरी मामले में आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील नहीं दी।

पूर्व मंत्री पोनमुडी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में गैर-जमानती वारंट जारी

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आसाराम को जमानत नहीं, मिली ये बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट का सवाल: सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद भी क्यों नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी?

विधिक शिक्षा के प्रसार के लिए नए कानूनी ढांचे की आवश्यकता

तरुण तेजपाल को 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराने का निर्णय बरी करने के फैसले को पलट गया
ताज़ा ख़बरें
- आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं, लेकिन मिली केयरटेकर रखने की अनुमति
- तरुण तेजपाल मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला: बलात्कार पीड़ितों के प्रति अदालतों की सोच में बदलाव की जरूरत
- देवरिया हत्याकांड में माता-पिता व पुत्र को आजीवन सजा
- लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से जुड़ी शर्तों में ढील देने से इनकार किया
- सुप्रीम कोर्ट का आदेश, आरोपी को जमानत पर रिहा करने के कहा - जाने चाहिए कि क्यों नहीं?
- बॉम्बे हाई कोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल की जेल की सजा सुनाई
- महाराष्ट्र में नए धर्मांतरण विरोधी कानून के लिए ईसाई नेताओं में गंभीर चिंता
- सुप्रीम कोर्ट के आदेश से बढ़ जाएगी गाड़ी खरीदने की लागत

