होमवकीलखानपुर कोर्ट में प्री-काउंसलिंग शिविर: 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी; बोले- पक्षकारों को सरल न्याय मिल सके - Dahikhera (Khanpur) News
वकील

खानपुर कोर्ट में प्री-काउंसलिंग शिविर: 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी; बोले- पक्षकारों को सरल न्याय मिल सके - Dahikhera (Khanpur) News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Jhalawar - Dahikhera - Khanpur Court Lok Adalat Preparation | Pre Counseling Camp Update खानपुर कोर्ट में प्री-काउंसलिंग शिविर:12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी; बोले- पक्षकारो…

24 अगस्त 2026 को 01:57 pm बजे
खानपुर कोर्ट में प्री-काउंसलिंग शिविर:  12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी; बोले- पक्षकारों को सरल न्याय मिल सके - Dahikhera (Khanpur) News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Jhalawar

- Dahikhera

- Khanpur Court Lok Adalat Preparation | Pre Counseling Camp Update

खानपुर कोर्ट में प्री-काउंसलिंग शिविर:12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी; बोले- पक्षकारों को सरल न्याय मिल सके

- कॉपी लिंक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के देखरेख में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के तहत सोमवार को खानपुर न्यायालय परिसर में प्री-काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर तालुका विधिक सेवा समिति खानपुर की अध्यक्ष अंजू कुमारी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य कोर्ट में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों के बीच आपसी समझाइश से शांतिपूर्ण समाधान के प्रयास करना था।

प्री-काउंसलिंग के दौरान पक्षकारों को आपसी सहमति से अपने प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने पर जोर दिया गया।

शिविर में प्रोबोनो प्री-काउंसलर पैनल के वकील रघुनन्दन सिंह चौहान, गिरधारीलाल नागर और भूपेंद्र सिंह हाड़ा के साथ पीएलवी भरत कुमार गौड़ ने पक्षकारों के मध्य प्री-काउंसलिंग और सुलह वार्ताएं कीं। उन्होंने पक्षकारों की समस्याओं को सुनकर समाधान के प्रयास किए।

इस शिविर का लक्ष्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित करना है, ताकि पक्षकारों को शीघ्र और सरल न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें