कैमूर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
12 सितंबर 2026 को कैमूर के कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगी, जहाँ ट्रैफिक चालान पर 50 प्रतिशत छूट सहित विभिन्न सुलहनीय वादों का त्वरित निपटारा होगा। इस मंच पर आपसी बातचीत से मामलों को एक ही दिन में समाप्त किया जाएगा, बिना कोर्ट फीस या वकील खर्च के, और निर्णय अंतिम होगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Kaimur
- Bhabua
- Kaimur: National Lok Adalat To Be Held On 12th In The Court Premises
कैमूर:कोर्ट परिसर में 12 को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- कॉपी लिंक
व्यवहार न्यायालय भभुआ एवं अनुमंडलीय न्यायालय मोहनिया में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कैमूर श्रीअनुराग के निर्देश पर यह अदालत लगेगी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर की ओर से जानकारी दी गई है कि इस लोक अदालत में आम लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक चालान के मामलों में 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के सुलहनीय वादों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।लोक अदालत में मुकदमे से पूर्व के वाद, सुलहनीय आपराधिक वाद, एनआई एक्ट 138 चेक बाउंस, बैंक ऋण वसूली, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व मामले, बीएसएनएल बिल विवाद, ट्रैफिक चालान, बिजली-पानी बिल विवाद, सेवा संबंधी वेतन-भत्ता एवं अन्य दीवानी मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।
लोक अदालत के फायदे ः लोक अदालत में मामलों का निपटारा आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण माहौल में होता है। वर्षों से लंबित मामले एक ही दिन में खत्म हो जाते हैं। इसमें किसी पक्ष को सजा नहीं होती, कोर्ट फीस नहीं लगती और वकील का खर्च भी बचता है। मुआवजा तुरंत मिल जाता है और इसका फैसला अंतिम होता है, जिसके खिलाफ अपील नहीं होती।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

