होमवकीलबेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत और कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित
वकील

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत और कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

बेतिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने वार्ड 44 में बड़े पैमाने पर कानूनी जागरूकता शिविर किया, जहाँ स्थानीय लोगों को उनके मौलिक अधिकार, मुफ्त विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने निःशुल्क कानूनी मदद के लिए आवेदन प्रक्रिया समझाते हुए मध्यस्थता के महत्व पर प्रकाश डाला, और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के त्वरित निपटारे की सूचना दी।

6 सितंबर 2026 को 12:32 pm बजे
बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत और कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Bihar

- Bettiah

- Bettiah Legal Awareness Camp | Free Legal Aid & Lok Adalat Info

बेतिया में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत:कानूनी जागरूकता शिविर, लोगों को अधिकार और मुफ्त कानूनर सहायता की दी जानकारी

- कॉपी लिंक

बेतिया जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को बेतिया प्रखंड के वार्ड नंबर 44 में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त विधिक सहायता और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

मौलिक और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव धीरेंद्र कुमार पांडे ने लोगों को मौलिक एवं कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करना प्राधिकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी कानूनी परेशानी में घबराने के बजाय विधिक सेवा प्राधिकार की मदद लें।

पात्र लोगों को मिलती है मुफ्त कानूनी सहायता उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग कानूनी सहायता के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर, बेतिया स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के फ्रंट ऑफिस में आवेदन कर सकते हैं। नियमों के तहत पात्र लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

मध्यस्थता से विवाद सुलझाने पर जोर पैनल अधिवक्ता मोहम्मद जाकिर ने मध्यस्थता, आपसी बातचीत और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई विवादों को बातचीत और आपसी सहमति के जरिए बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के सुलझाया जा सकता है।

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से कई मामलों का आपसी सहमति से त्वरित और सरल तरीके से निपटारा किया जा सकता है।

कार्यक्रम में पीएलवी वशिष्ठ प्रसाद श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। शिविर के दौरान लोगों ने कानूनी अधिकारों और विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा
वकील

गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल
वकील

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया
वकील

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप
वकील

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार
वकील

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप
वकील

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
वकील

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना

ताज़ा ख़बरें